---Advertisement---

Mahindra XUV 7XO: महफिल लूटने के लिए महिंद्रा तैयार! ये 3 खासियतें पावरफुल एसयूवी को खरीदने के लिए करेंगी मजबूर, सामने आया लीक प्राइस

Mahindra XUV 7XO: महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ भारत में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार है। इस गाड़ी में 3 खासियतें मिल सकती हैं, जो आते ही लोगों को अपना दीवाना बना सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 5, 2026 1:00 अपराह्न

Mahindra XUV 7XO
Follow Us
---Advertisement---

Mahindra XUV 7XO: एसयूवी मार्केट में महिंद्रा एंड महिंद्रा अपना दबदबा एक कदम ऊपर लेकर जाना चाहती है। वाहन कंपनी ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ कंपनी की पॉपुलर एसयूवी एक्सयूवी700 की सक्सेसर मानी जा रही है। ऐसे में अगर आप नए साल में किसी शक्तिशाली गाड़ी को खरीदने की सोच रहे हैं, तो महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ के चौंकाने वाले फीचर्स आपको दीवाना बना सकते हैं।

Mahindra XUV 7XO कब होगी लॉन्च?

वाहन कंपनी के मुताबिक, महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ को 5 जनवरी 2026 को रात 8 बजे भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। महिंद्रा प्रेमियों को इस गाड़ी का बेसब्री से इंतजार है। सोमवार को यह इंतजार खत्म हो जाएगा।

लुभावना डिजाइन बनाएगा दीवाना

रिपोर्ट्स की मानें, तो महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ का डिजाइन लगभग पूरी तरह से अलग और आकर्षक होगा। इसमें नए लुक की एलईडी लाइट्स, एलईडी डीआरएलएस, फॉग लैंप और 19 इंच के अलॉय व्हील्स मिलने की संभावना है। साथ ही गाड़ी की साइड प्रोफाइल भी नए क्लेडिंग स्टाइल और फुट रेस्ट के साथ आ सकती है।

प्रीमियम खूबियां जीत लेंगी दिल

कुछ अन्य लीक्स में दावा किया गया है कि महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ में काफी कमाल के फीचर्स मिलने का अनुमान जताया। इसमें नए अंदाज का स्टीयरिंग व्हील, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट्स, एयर प्यूरी फायर, ड्यूल जोन क्लाईमेट कंट्रोल, ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, पैनॉरमिक समरुफ के साथ एडवांस एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो और एबियंट लाइटिंग जैसे प्रीमियम खूबियों को शामिल करने की उम्मीद है।

दमदार इंजन दे सकता है तगड़ी परफॉर्मेंस

वहीं, ताजा रिपोर्ट्स पर गौर करें, तो महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ के पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। ऐसे में एक्यूवी700 एसयूवी का इंजन ही इसी गाड़ी में शामिल किया जा सकता है। अपकमिंग एसयूवी में 2 लीटर का टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर का डीजल इंजन देखने को मिल सकता है। दोनों में मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा दी जा सकती है।

स्पेक्समहिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ की लीक डिटेल
इंजन2 लीटर पेट्रोल
पावर185bhp
टॉर्क380Nm
गियरबॉक्समैन्युअल और ऑटोमैटिक

महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ की संभावित कीमत

लेटेस्ट रिपोर्ट्स में बताया गया है कि महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ का संभावित प्राइस 14 से 26 लाख रुपये के करीब रहने का अनुमान है। कार कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। इसे 21000 रुपये का भुगतान करके प्रीबुक कर सकते हैं। इसकी डिलीवरी इसके लॉन्च के बाद जल्द ही स्टार्ट हो सकती है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इसकी कीमत और फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026

TVS Tangent RR

फ़रवरी 25, 2026

Mahindra Scorpio N Facelift

फ़रवरी 25, 2026

Royal Enfield Electric Bike

फ़रवरी 24, 2026