---Advertisement---

Maruti Suzuki WagonR 2025: यू ही नहीं है देश की नंबर वन हैचबैक कार, 6 एयरबैग्स, धांसू माइलेज वाली कार हर सफर को बनाती है यादगार!

Maruti Suzuki WagonR 2025: मारुति सुजुकी वैगनआर 2025 कार में अपीलिंग डिजाइन, दमदार फीचर्स और सेफ्टी के लिए ढेर सारी खूबियां शामिल की गई हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 30, 2025 3:33 अपराह्न

Maruti Suzuki WagonR 2025
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Suzuki WagonR 2025: अगले कुछ घंटों में 2025 का आखिरी महीना शुरू हो जाएगा। ऐसे में कई वाहन कंपनियां अपनी फेमस गाड़ियों पर आकर्षक ऑफर देती हैं, ताकि नए साल से पहले वाहनों की बिक्री बढ़ाए जा सके। अगर आप भी इन दिनों किसी कार को खरीदने की सोच रहे हैं, तो मारुति सुजुकी वैगनआर 2025 गाड़ी पर दांव लगा सकते हैं। कार मेकर मारुति सुजुकी इस पॉपुलर हैचबैक कार पर तगड़ा ऑफर दे सकती है। इस कार में धांसू फीचर्स मिलते हैं, जिससे हर सफर सुहाना बन सकता है।

Maruti Suzuki WagonR 2025 की कीमत

वाहन कंपनी ने मारुति सुजुकी वैगनआर 2025 का दाम 498900 रुपये एक्सशोरूम दिल्ली रखा है।

मारुति सुजुकी वैगनआर 2025 में मिलता है आकर्षक लुक

वहीं, मारुति सुजुकी वैगनआर 2025 के डिजाइन की बात करें, तो यह वर्सेटाइल हैचबैक टॉल बॉय स्टांस के साथ आती है। इसमें ब्लैक आउट बी-पिलर की वजह से फ्लोटिंग रूफ डिजाइन मिलता है। ब्लैक रूफ और ब्लैक फिनिश वाले 14 इंच के डायनामिक दिखने वाले अलॉय व्हील्स आते हैं। कंपनी ने इसमें 6 सिंगल टोन शेड्स और मैग्मा ग्रे और गैलेंट रेड नाम के दो ड्यूल टोन ब्लैक रूफ कलर ऑप्शन जोड़े हैं।

कार के फीचर्स बनाते हैं इसे नंबर वन हैचबैक

गाड़ी के अंदर डैशबोर्ड और सीट अपहोल्स्ट्री के लिए ड्यूल टोन ग्रे क्रीम शेड्स से केबिन का एक्सपीरियंस और भी अच्छा हो जाता है। कार में 7 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो की सुविधा मिलती है। यह चार लोगों के परिवार के लिए आरामदायक है और लंबे लोगों के लिए भी पीछे सिर और घुटनों के लिए काफी जगह है। गाड़ी में सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी और ईएसपी, स्पीड अलर्ट सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर, फ्रंट फॉग लैंप और हिल होल्ड असिस्ट मिलता है।

स्पेक्समारुति सुजुकी वैगनआर 2025
इंजन1.2 लीटर
पावर90bhp
टॉर्क113.7Nm
गियरबॉक्समैन्युअल -ऑटोमैटिक
माइलेज23.56 से 24.43kmpl

धांसू इंजन देता है धाकड़ माइलेज

उधर, मारुति सुजुकी वैगनआर 2025 के इंजन पर नजर डालें, तो इसमें 3 पावरट्रेन विकल्प मिलते हैं। 1 लीटर का पेट्रोल इंजन, 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन और 1 लीटर का सीएनजी विकल्प दिया गया है। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन 90bhp की ताकत और 113.7Nm का टॉर्क पैदा करता है। कंपनी ने मैन्युअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन शामिल किए हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका पेट्रोल वेरिएंट 23.56 से 24.43kmpl की माइलेज दे सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026