---Advertisement---

New Kia Seltos 2026 vs Tata Sierra: दोनों में से किस मिडसाइज एसयूवी को खरीदना सही, डिजाइन, खूबियां और परफॉर्मेंस में कौन बेहतर? जानें अंतर

New Kia Seltos 2026 vs Tata Sierra: नई किआ सेल्टोस 2026 बनाम टाटा सिएरा एसयूवी में से किसे खरीदना सही विकल्प साबित हो सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 4, 2026 5:57 अपराह्न

New Kia Seltos 2026 vs Tata Sierra
Follow Us
---Advertisement---

New Kia Seltos 2026 vs Tata Sierra: नए साल की शुरुआत हो चुकी है, ऐसे में दक्षिण कोरिया वाहन कंपनी किआ मोटर्स ने भारत में अपनी नई सेल्टोस एसयूवी का दाम आधिकारिक तौर पर रिवील कर दिया है। मिडसाइज एसयूवी नई किआ सेल्टोस 2026 के आते ही कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसका मुकाबला टाटा मोटर्स की आइकॉनिक एसयूवी नई टाटा सिएरा के साथ होगा। ऐसे में आगे खबर में जानिए नई किआ सेल्टोस 2026 बनाम टाटा सिएरा एसयूवी में से किस पर दांव लगाना सही फैसला साबित होगा।

New Kia Seltos 2026 vs Tata Sierra: दोनों की कीमत में अंतर

पहले नई किआ सेल्टोस 2026 गाड़ी की कीमत की बात करें, तो इसका प्राइस 10.99 लाख रुपये से लेकर 19.99 लाख रुपये एक्सशोरूम रखा गया है। वहीं, टाटा सिएरा का दाम 1149000 रुपये एक्सशोरूम तय किया गया है।

नई किआ सेल्टोस 2026 को खास बनाती हैं ये खूबियां

सबसे पहले नई किआ सेल्टोस 2026 एसयूवी की बात करें, तो इसे ग्लोबल के3 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, इसलिए यह नई डिजाइन लैंग्वेज के साथ आती है। इसमें चौड़ी डार्क क्रोम ग्रिल, ऑटोमैटिक फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल, डायनामिक वेलकम लाइटिंग और स्प्लिट एलईडी डीआरएलएस और 18 इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं।

गाड़ी के भीतर 30 इंच का पैनोरमिक डिस्प्ले पैनल है, जिसके साथ बोस का आठ स्पीकर साउंड सिस्टम दिया गया है। वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और ड्यूल पेन पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ हिल स्टार्ट असिस्ट और लेवल-2 एडीएएस पैक भी मिलता है। कंपनी ने इसमें 3 इंजन ऑप्शन जोड़े हैं, जिसमें 1.5 लीटर का एनए पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन आता है। इसमें मैन्युअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन दिए गए हैं।

टाटा सिएरा एसयूवी में मिलते हैं दमदार फीचर्स

दूसरी तरफ, टाटा सिएरा एसयूवी की बात करें, तो गाड़ी में लेटेस्ट टाटा ग्रिल, स्लिम एलईडी हेडलैंप और लेटेस्ट टाटा लोगो मिलता है। एक बड़ा ब्लैक इंसर्ट है। स्टाइलिश अलॉय व्हील्स और पीछे की तरफ, नई टेललाइट्स, स्पॉइलर और पावर्ड टेलगेट मिलते हैं। कार के अंदर बड़े तीन स्क्रीन वाले डैशबोर्ड के अलावा, इंटीरियर की अन्य खासियतों में डिजिटल स्टीयरिंग व्हील, इंटीग्रेटेड साउंड बार, डॉल्बी एटमॉस ब्रांडिंग और साफ-सुथरी लाइन्स और शेप्स पर पूरा फोकस शामिल है।

सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, 360 डिग्री कैमरा, स्पीड अलर्ट सिस्टम, सीट बेल्ट रिमाइंडर सिस्टम और लेवल 2 एडीएएस सिस्टम मिलता है। कंपनी ने इसमें 3 इंजन जोड़े हैं, इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलता है। इनमें मैन्युअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स जोड़े गए हैं।

स्पेक्सनई किआ सेल्टोस 2026टाटा सिएरा
इंजन1.5 लीटर1.5 लीटर
पावर115ps105bhp
टॉर्क144Nm145Nm
गियरबॉक्समैन्युअल और ऑटोमैटिकमैन्युअल और ऑटोमैटिक

किस मिडसाइज एसयूवी को खरीदना सही?

आखिर में, नई किआ सेल्टोस 2026 बनाम टाटा सिएरा एसयूवी में से किसे चुनना चाहिए? तो आपको अपनी जरूरत, पसंद और बजट का ध्यान रखते हुए सही विकल्प का चयन करना चाहिए।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026

TVS Tangent RR

फ़रवरी 25, 2026

Mahindra Scorpio N Facelift

फ़रवरी 25, 2026

Royal Enfield Electric Bike

फ़रवरी 24, 2026