---Advertisement---

ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स के साथ लॉन्च हुई Nissan Arizon EV SUV, इस स्पेशल फीचर पर फिदा हो जाएंगे आप!

Nissan Arizon EV SUV: दुनिया की मशहूर कार निर्माता कंपनी निसान ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार पर से पर्दा हटा दिया है। कंपनी ने इस कार में फेस रिकग्निशन का फीचर दिया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 23, 2023 10:30 पूर्वाह्न

Nissan Arizon EV SUV
Follow Us
---Advertisement---

Nissan Arizon EV SUV: जापान की कार निर्माता कंपनी निसान अपनी कारों में बढ़िया खूबियों के लिए मशहूर है। इसी बीच निसान ने अपनी एक नई कार Nissan Arizon EV SUV को प्रदर्शित कर दिया है। निसान ने Arizon EV SUV को चीन के शंघाई मोटर शो 2023 में लॉन्च कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस कार को सीएमएफ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। जानिए क्या हैं इस की खूबियां।

Nissan Arizon EV SUV के फीचर्स

निसान इलेक्ट्रिक एसयूवी एरीजोन को कांसेप्ट पर तैयार किया गया है। इस कार में ड्यूल टोन अलॉय व्हील, नई ग्रिल के साथ बारीक सी हैंडलैंप्स, पीछे की तरफ चौड़ी एलईडी लाइट बार, बैक बंपर पर एरीजोन लिखा हुआ है। इस कार के इंटीरियर की बात करें तो इसमें चेहरा पहचानने (फेस रिकग्निशन) वाला खास लाइटिंग सिस्टम दिया गया है।

Nissan Arizon EV SUV की खासियत

इसकी खास बात ये है कि ये ड़्राइवर के मूड के हिसाब से अपने आप सेट हो जाता है। इसमें चार मोड दिए गए हैं, सरप्राइज, लाइजर, स्लीप और रिलैक्स मोड दिया गया है। इसके साथ ही इस कार में ऑटोमेटिक डिग्मिक पैनारॉमिक सनरूफ और वर्चुअल पर्सनल असिसटेंट दिया गया है।

भारत में कब होगी लॉन्च

आपको बता दें कि निसान भारतीय कार बाजार में अपनी लीफ ईवी कार को दो बार प्रदर्शित कर चुकी हैं, मगर अभी इसे लॉन्च नहीं किया गया है। खबरों की मानें तो निसान इस कार को साल 2025 तक पेश कर सकती है। हालांकि, निसान की तरफ इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: IPL देखने वालों की Jio के धमाकेदार रिचार्ज ने करा दी मौज, VI और Airtel ने भी खोल दिए सस्ते में ज्यादा डाटा के द्वार

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026

Tata Sierra EV 

जून 24, 2026

Nissan Tekton

जून 23, 2026

Skoda Slavia Facelift

जून 22, 2026

Tata Sierra EV

जून 20, 2026