---Advertisement---

Ola S1 पर मिल रही धमाकेदार छूट, खरीदारी के लिए मची है लूट

अगर आप Ola s1 बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं तो बता दें कि ओला इलेक्ट्रिक की तरफ से दो दिन तक Ola S1 पर जबरदस्त ऑफर दिया जा रहा है।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: मार्च 18, 2023 8:50 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ola S1: इलेक्ट्रिक टू व्हीलर कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने देश में बढ़ते इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की मांग को देखते हुए ग्राहकों को लुभाने के लिए एक्सचेंज वीकेंड ऑफ की घोषणा कर दी है। इसमें ग्राहकों को कुछ चुनिंदा शहरों में 10 हजार रुपए तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा सकता है और दूसरे शहरों में 5 हजार रुपए की छूट दी जा सकती है। इसके साथ ही चुनिंदा शहरों में अगर किसी के पास पेट्रोल से चलने वाला टू व्हीलर है और वो उसे बदलना चाहता है तो एक्सचेंज ऑफर के जरिए 45 हजार रुपए की छूट मिल सकती है। कंपनी ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट से दी है।

ये भी पढ़ें: New Bajaj Pulsar और TVS Apache RTR 200 4V में से कौन सी बाइक है ज्यादा दमदार, एक क्लिक में करें सारा कंफ्यूजन दूर

चुनिंदा शहरों में मिल रहा ऑफर

कंपनी ने ट्वीट कर इस ऑफर की जानकारी दी है। ट्वीट में लिखा है “यहां पर एक वीकेंड प्लान दिया गया है। ओला एक्सपीरियंस सेंटर में आएं, अपने पेट्रोल दोपहिया वाहन छोड़ कर और शून्य लागत पर भारत की नंबर 1 ईवी की सवारी करें। कंपनी ने यह भी बताया कि ऑफर कुछ चुनिंदा शहरों के लिए है। दूसरे शहरों में 5 हजार रुपए की छूट दी जा रही है।

ये हैं Ola S1 के स्पेसिफिकेशन

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 121 किलोमीटर की रेंज मिलती है। यह 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार देता है। इसे 0 से 40 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ने में मात्र 2.9 सेकेंड का समय लगता है।

BrandOla S1
Range128 km/charge
Battery3kWh
Max Speed95 kmph
Motor Power8500
MotorMid Drive IPM
Charging Time5 Hours
BrakesDisc
Braking TypeCombine Braking System
Kerb Weight121 kg

क्या है कीमत और कब तक ऑफर है वैलिड

बता दें कि Ola S1 की कीमत 1.33 लाख रुपए है। ऑफर्स के बाद इसे सस्ते में खरीदा जा सकता है। यह ऑफर 2 दिनों के लिए यानी 18 और 19 मार्च के लिए है। अगर आप इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं तो जल्दी करें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026

TVS Tangent RR

फ़रवरी 25, 2026

Mahindra Scorpio N Facelift

फ़रवरी 25, 2026