---Advertisement---

Royal Enfield Hunter 350 2026: सिटी राइडिंग के लिए बेस्ट है यह धांसू मोटरसाइकिल, धाकड़ माइलेज के साथ कंफर्ट देते हैं ये फीचर्स

Royal Enfield Hunter 350 2026: रॉयल एनफील्ड हंटर 350 2026 बाइक में नियो रेट्रो रोडस्टर डिजाइन दिया गया है। इसका दमदार इंजन धांसू परफॉर्मेंस देता है। साथ ही कई सारी आरामदायक सुविधाओं को जोड़ा गया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 12, 2026 5:36 अपराह्न

Royal Enfield Hunter 350 2026
Follow Us
---Advertisement---

Royal Enfield Hunter 350 2026: रॉयल एनफील्ड की पावरफुल बाइक्स अपनी परफॉर्मेंस के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। दो पहिया वाहन कंपनी ने कुछ समय पहले ही रॉयल एनफील्ड हंटर 350 2026 मोटरसाइकिल को भारत में लॉन्च किया था। ऐसे में यह बाइक सिटी राइडिंग के लिए काफी बढ़िया साबित हो सकती है। इसमें आकर्षक लुक के साथ यूथ को लुभाने का पूरा प्रयास किया गया है। कंपनी ने इसमें शक्तिशाली खूबियों को भी शामिल किया है।

Royal Enfield Hunter 350 2026 का प्राइस

टू व्हीलर वाहन कंपनी के मुताबिक, रॉयल एनफील्ड हंटर 350 2026 बाइक का प्राइस 137640 रुपये एक्सशोरूम दिल्ली रखा गया है। ऐसे में 1.50 लाख रुपये से कम की कीमत की इल मोटरसाइकिल पर दांव लगाया जा सकता है।

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 2026 में मिलता है आकर्षक डिजाइन और कंफर्टेबल फीचर

बाइक मेकर ने रॉयल एनफील्ड हंटर 350 2026 मोटरसाइकिल में नियो रेट्रो रोडस्टर डिजाइन दिया है। इसमें नई एलईडी हेडलैंप, टियरड्रॉप शेप में फ्यूल टैंक सिंगल पीस सीट और कॉम्पैक्ट रियर फेंडर जोड़ा गया है। साथ ही बाइक का ऑवरऑल लुक काफी आकर्षक रखा गया है। इस बाइक को 3 वेरिएंट के साथ उतारा गया है और इसमें 7 कलर विकल्पों को दिया गया है। इसमें फैक्टरी ब्लैक, ग्रेफाइट ग्रे, डैपर ग्रे, रियो व्हाइट, टोक्यो ब्लैक, लंदन रेड और रेबेल ब्लू रंगों का ऑप्शन मिलता है।

इसके अलावा, इस बाइक में राइडर के कंफर्ट के लिए स्लिप और असिस्ट क्लच की सुविधा दी गई है। ताकि राइडर को कम थकान हो। साथ ही इसमें अधिक ग्राउंड क्लीयरेंस बड़े स्पीड ब्रेकर को आसानी से पार करने में मदद करता है। इसके नए प्रोग्रेसिव स्प्रिंग्स ओवरऑल राइड कम्फर्ट को बढ़ाते हैं।

स्पेक्सरॉयल एनफील्ड हंटर 350 2026
इंजन349.34सीसी
पावर20.2bhp
टॉर्क27Nm
गियरबॉक्स5 स्पीड
माइलेज34kmpl

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 2026 बाइक देती है धाकड़ माइलेज

दो पहिया वाहन कंपनी ने रॉयल एनफील्ड हंटर 350 2026 मोटरसाइकिल के मेट्रो ट्रिम वेरिएंट में अलॉय व्हील्स, दोनों व्हील्स पर डिस्क ब्रेक, ड्यूल चैनल एबीएस की सुविधा मिलती है। इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर सस्पेशन जोड़ा गया है।

उधर, इसमें 349.34सीसी का इंजन दिया गया है। यह 20.2bhp की ताकत और 27Nm का टॉर्क पैदा करता है। बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बाइक लगभग 34kmpl की माइलेज प्रदान कर सकती है। इस मोटरसाइकिल का मुकाबला होंडा सीबी 350 आरएस, जावा 42, और टीवीएस रोनिन जैसी बाइक के साथ हो सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026

TVS Tangent RR

फ़रवरी 25, 2026

Mahindra Scorpio N Facelift

फ़रवरी 25, 2026

Royal Enfield Electric Bike

फ़रवरी 24, 2026