---Advertisement---

Tata Nano 2025: 35KMPL की माइलेज, 6 एयरबैग्स समेत सेफ्टी में ढेर सारे फीचर्स, क्या दिवाली के बाद इंडिया में लॉन्च होगी सबसे किफाएती कार? जानें लीक्स

Tata Nano 2025: इस फेस्टिव सीजन के बाद टाटा मोटर्स अपनी आइकॉनिक कार टाटा नैनो को नए अवतार में लॉन्च कर सकती है। इसमें 35KMPL की माइलेज और कई धांसू सेफ्टी फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 14, 2025 1:13 अपराह्न

Tata Nano 2025
Follow Us
---Advertisement---

Tata Nano 2025: फेस्टिव सीजन में कारों की बिक्री नया रिकॉर्ड कायम कर सकती है। जी हां, यह तो आप जानते ही होंगे कि धनतेरस और दिवाली के आसपास काफी बड़ी संख्या में लोग नया वाहन खरीदना पसंद करते हैं। ऐसे में टाटा से लेकर अन्य कार कंपनियां अपने नए वाहनों को भी इस दौरान लॉन्च करना पसंद करती है। इसी बीच इंटरनेट पर कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कार मेकर टाटा मोटर्स अपनी पुरानी छोटी कार यानी टाटा नैनो का नया अवतार ला सकती है। टाटा नैनो 2025 में धांसू फीचर्स के साथ दमदार माइलेज मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Tata Nano 2025 की अनुमानित लॉन्च और प्राइस डिटेल

कई हालिया लीक्स के मुताबिक, आगामी टाटा नैनो 2025 कार की लॉन्च डेट साल के आखिर में होने का अनुमान लगाया जा रहा है। कई अन्य रिपोर्ट्स में जनवरी 2026 तक आने की जानकारी सामने आ रही है। वहीं, लीक्स पर गौर करें, तो टाटा मोटर्स इस अपकमिंग गाड़ी को किफाएती प्राइस में उतार सकती है। ऐसे में लीक्स पर यकीन करें, तो इसका संभावित दाम 2 लाख रुपये एक्सशोरूम रह सकता है। हालांकि, अभी सारी डिटेल सिर्फ अटकलों पर आधारित है।

मॉर्डन स्टाइल और लुभावना इंटीरियर बना सकता है टाटा नैनो 2025 को खास

वहीं, कई लेटेस्ट लीक्स में इस बात पर बल दिया गया है कि आगामी टाटा नैनो 2025 में काफी लुभावना एक्सटीरियर देखने को मिल सकता है। कार में एलईडी लाइटिंग सेटअप, एलईडी टेललैंप, एलईडी डीआरएलएस और 16 इंच के अलॉय व्हील्स शामिल किए जा सकते हैं। कार के इंटीरियर की बात करें, तो इसमें कई आरामदायक सुविधाएं जोड़ी जा सकती हैं। 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल, लैदरेट सीट्स, रियर एसी वेंट्स जैसे फीचर्स आने की उम्मीद है। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, ईएसपी, हिल होल्ड असिस्ट और हाई स्पीड अलर्ट की सुविधा देखने को मिल सकती है।

स्पेक्सटाटा नैनो 2025 की संभावित खूबियां
इंजन1 लीटर का टर्बो पेट्रोल
पावर120bhp
टॉर्क200Nm
गियरबॉक्समैन्युअल-ऑटोमैटिक
माइलेज35KMPL

माइलेज के मामले में सबको पीछे छोड़ सकती है अपकमिंग धांसू कार

उधर, सोशल मीडिया पर काफी लीक्स में दावा किया गया है कि आगामी टाटा नैनो 2025 कार में 35KMPL की माइलेज देखने को मिल सकती है। कार निर्माता अपकमिंग गाड़ी में 1 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन शामिल कर सकती है। यह 120bhp की पावर और 200Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकती है। इसमें मैन्युअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन आने की संभावना है। वहीं, इसमें 120KMPH की टॉप स्पीड देखने को मिल सकती है। मगर अभी तक टाटा मोटर्स ने इस संबंध में कोई भी औपचारिक पुष्टि नहीं की है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Maruti Ertiga 2026

मार्च 1, 2026

Upcoming Cars in March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Renault Duster 2026

फ़रवरी 28, 2026

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026