---Advertisement---

Tata Nano EV: खुशखबरी! आकर्षक डिजाइन, 300KM की धांसू रेंज के साथ Bharat Mobility Global Expo 2025 में कर सकती है धमाका

Tata Nano EV: टाटा मोटर्स नैनो ईवी 2025 गाड़ी में आकर्षक डिजाइन, 300KM की धांसू रेंज के साथ Bharat Mobility Global Expo 2025 में दस्तक दे सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 13, 2025 11:48 पूर्वाह्न

Tata Nano EV
Follow Us
---Advertisement---

Tata Nano EV: टाटा मोटर्स की नैनो कार आपको याद है। वो छोटी सी गाड़ी कुछ ही समय में काफी लोगों की पसंदीदा कार बन गई थी। मगर अब बहुत सारे लोग उसे भूल गए हैं। मगर टाटा नैनो ईवी यानी इलेक्ट्रिक अवतार में वापसी की संभावनाएं बनी हुई हैं। अगर आप Tata Nano EV 2025 का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए एक ताजा अपडेट सामने आई है। दरअसल, टाटा कंपनी Bharat Mobility Global Expo 2025 में टाटा नैनो ईवी 2025 को रिवील कर सकती है। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में यह ईवी कार सबका ध्यान खींच सकती है।

Tata Nano EV में आ सकती है 8 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन

कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आ रही है कि टाटा कंपनी टाटा नैनो ईवी को लगभग तैयार कर चुकी है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, Tata Nano EV 2025 में आकर्षक डिजाइन देखने को मिल सकता है। गाड़ी के फ्रंट में ग्रिल, इंटीग्रेटिड एलईडी हैडलाइट्स, एलईडी टेललाइट्स, स्लीक बंपर के साथ एलईडी डीआरएलएस आने की संभावना है।

लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि टाटा नैनो ईवी 2025 में मॉर्डन लुक में इंटीरियर दिया जा सकता है। टाटा इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, 8 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो, वायरलैस चार्जर, वेंटीलेटिड सीट्स और अच्छा केबिन स्पेस मिल सकता है। Bharat Mobility Global Expo 2025 में टाटा इसे कई कलर ऑप्शन्स के साथ रिवील कर सकती है। खबरों के मुताबिक, इस कार को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में लाने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

फीचर्सटाटा नैनो ईवी की संभावित डिटेल
रेंज300KM
बैटरी24kwh
पावर60ps
टॉर्क110nm

टाटा नैनो ईवी में मिल सकती है 300KM की धांसू रेंज

ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो Tata Nano EV सेफ्टी के मामले में भी काफी बेहतर सुविधाओं से लैस हो सकती है। कार कंपनी टाटा नैनो ईवी 2025 में सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, 360 डिग्री कैमरा और कुछ अन्य हाईटेक खूबियां दी जा सकती हैं। Tata Nano EV 2025 की कीमत को लेकर भी काफी चर्चा चल रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा इसकी कीमत 10 लाख रुपये के भीतर रख सकती है। लीक खबरों में बताया जा रहा है कि Bharat Mobility Global Expo 2025 में इसे 300KM की रेंज के साथ शोकेस किया जा सकता है। इस गाड़ी में 24kwh की बैटरी पैक आने की संभावना है। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में इसे लाया जाएगा, इसकी कोई जानकारी नहीं है। वहीं, भारत मोबिलिटी का आयोजन 17 से 22 जनवरी तक चलेगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

2026 Yamaha Fascino 125

अप्रैल 16, 2026

Mahindra Thar Facelift

अप्रैल 16, 2026

Kinetic DX Electric Scooter

अप्रैल 15, 2026

VinFast VF MPV 7

अप्रैल 15, 2026

Triumph Bonneville 400

अप्रैल 15, 2026

Kia Syros EV

अप्रैल 14, 2026