---Advertisement---

Tata Safari EV: गुडन्यूज! बस थोड़ा इंतजार फिर लुभाएगी टाटा की सबसे पावरफुल ईवी; इन 3 खूबियों का हर कोई होगा फैन

Tata Safari EV: इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में टाटा सफारी ईवी जल्द ही अपना भौकाल दिखा सकती है। इस गाड़ी में 3 धाकड़ फीचर्स देखने को मिल सकते हैं, जोकि आते ही ग्राहकों को दीवाना बना सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 19, 2026 6:22 अपराह्न

Tata Safari EV
Follow Us
---Advertisement---

Tata Safari EV: देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम धीरे-धीरे आसमान की ओर अग्रसर हैं। ऐसे में जो लोग नई फ्यूल वाली गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, उन्हें बड़ा झटका लगा है। यही वजह है कि कई लोग अब इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ रुख कर रहे हैं। इस वजह से ईवी मेकर्स को काफी लाभ हो सकता है। जी हां, कई रिपोर्ट्स की मानें, तो टाटा मोटर्स अपनी लोकप्रिय एसयूवी सफारी को इलेक्ट्रिक अंदाज में लाने की योजना बना रही है। ऐसे में इसका डिजाइन और हाईटेक खूबियां अभी से सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा रही हैं।

टाटा सफारी ईवी में मिल सकता है ज्यादा स्पेस और कंफर्ट

लेटेस्ट लीक्स की मानें, तो अपकमिंग टाटा सफारी ईवी टाटा मोटर्स की पहली 3 रॉ वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी हो सकती है। ऐसे में इस ईवी में बड़ी फैमिली के लिए ज्यादा स्पेस और कंफर्ट देखने को मिल सकता है। देश में बड़ी स्पेस वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियां अभी कम हैं, ऐसे में यह गाड़ी आते ही बड़ा धमाका कर सकती है।

ढेर सारे हाईटेक फीचर्स

कुछ अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार, आगामी टाटा सफारी ईवी में एक नहीं, बल्कि कई सारे हाईटेक फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। कार मेकर इसमें 540 डिग्री कैमरा, जोकि गाड़ी के नीचे की स्थिति भी दिखाएगा। साथ ही ओटीए अपडेट्स, ऑटो पार्क असिस्ट, मल्टी ड्राइविंग मोड्स और लेवल-2 एडीएएस पैक शामिल करने की आशंका जताई जा रही है।

ड्यूल बैटरी क्षमता के साथ धाकड़ रेंज

वहीं, सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में दावा किया गया है कि अपकमिंग टाटा सफारी ईवी में बड़ी बैटरी क्षमता को शामिल किया जाएगा। कंपनी इसमें 65kWh और 75kWh के तौर पर डबल बैटरी सेटअप मिलने का अनुमान है। इसकी स्मॉल बैटरी सिंगल चार्ज पर 400 किलोमीटर और लार्ज बैटरी फुल चार्ज पर 600 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान कर सकती है।

टाटा सफारी ईवी का प्राइस और लॉन्च डिटेल?

अब तक की अटकलों पर नजर डालें, तो आगामी टाटा सफारी ईवी का दाम 22 से 32 लाख रुपये एक्सशोरूम रखा जा सकता है। वहीं, फ्यूल वर्जन वाली सफारी एसयूवी की कीमत की बात करें, तो यह करीब 13 लाख से ज्यादा एक्सशोरूम दाम के साथ शुरू होती है। ऐसे में इलेक्ट्रिक होने की वजह से कीमत में अंतर देखने को मिल सकता है। जबकि कार निर्माता अपनी सबसे ताकतवर इलेक्ट्रिक एसयूवी को इस साल फेस्टिव सीजन के दौरान भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, अभी तक फॉर व्हीलर कंपनी ने इस बारे में कुछ भी आधिकारिक नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kia Syros EV

जुलाई 10, 2026

Nissan Tekton

जुलाई 9, 2026

Tata Sierra EV

जुलाई 8, 2026

Yamaha Aerox-E Electric Scooter 

जुलाई 8, 2026

Triumph Speed 400

जुलाई 7, 2026

Renault Kwid Facelift 2026

जुलाई 6, 2026