Tata Sierra EV: पिछले साल नवंबर के आखिर में टाटा मोटर्स ने जो धमाका किया था, उसे अभी ग्राहक भूल नहीं पाए हैं। अगर आप नहीं समझें, तो बता दें कि हम टाटा सिएरा एसयूवी की बात कर रहे हैं। ऐसे में अब टाटा एक बार फिर अपने कस्टमर्स को सरप्राइज देने की तैयारी शुरू कर चुकी है। कई हालिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि टाटा सिएरा ईवी एसयूवी को जल्द ही मार्केट में उतारने की योजना है। वाहन कंपनी अपनी आगामी इलेक्ट्रिक कार को प्रीमियम सेगमेंट में लाने की तैयारी कर रही है। ऐसे में इसमें कई खूबियों को पहली बार इस्तेमाल किया जा सकता है।
Tata Sierra EV में क्या कुछ हो सकता है खास
कई ताजा रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि टाटा सिएरा ईवी को फ्यूल वाली एसयूवी के प्लेटफॉर्म पर ही तैयार किया जा सकता है। ऐसे में इस अपकमिंग सिएरा ईवी में समान फ्रंट फ्रेशिया देखने को मिल सकता है। अपकमिंग ईवी में आगे की तरफ एलईडी लाइट बार्स के साथ एलईडी हेडलैंप, एलईडी डीआरएलएस और डायमंड कट अलॉय व्हील्स मिलने की संभावना है। साथ ही फ्लश फिटिंग डोर हैंडल्स आने की भी उम्मीद जताई गई है। कंपनी इसमें ग्लास रूफ के साथ नया रियर डिजाइन जोड़ सकती है।
वहीं, इसके इंटीरियर में प्रीमियम फील करवाने के लिए कंपनी नई थीम के साथ डैशबोर्ड, और अपहोल्स्ट्री शामिल कर सकती है। इसमें पैनॉरमिक सनरुफ, फॉर स्पोक स्टीयरिंग व्हील और फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, एयर प्यूरीफायर, एबियंट लाइटिंग, जेबीएल साउंड सिस्टम, एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो, ओटीए अपडेट के साथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी की सुविधा देखने को मिल सकती है।
टाटा सिएरा ईवी में मिल सकती है धांसू सेफ्टी और रेंज
उधर, कुछ अन्य रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि टाटा सिएरा ईवी में सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा जाएगा। कंपनी इसमें ऑल व्हील डिस्क ब्रेक, 7 एयरबैग्स, ईएससी, हिल स्टार्ट, 360 डिग्री कैमरा, लेवल-2 एडीएएस के तहत कई सारे हाईटेक सुरक्षा फीचर्स मिलने की संभावना है। वहीं, कार कंपनी इसमें 60–70 kWh की बैटरी जोड़ सकती है, जोकि सिंगल चार्ज पर 600 किलोमीटर की रेंज प्रदान कर सकती है। यह 170 से 200PS की ताकत दे सकती है। इसमें 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने की संभावना है। कंपनी इसमें डीसी फास्ट चार्जर को भी शामिल कर सकती है। इससे ग्राहकों को बैटरी जल्दी चार्ज होकर मिल सकेगी।
कब तक होगी लॉन्च? क्या है लीक प्राइस
इंटरनेट पर बताया जा रहा है कि टाटा सिएरा ईवी एसयूवी को मई 2026 तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इसका संभावित दाम 20 लाख रुपये के करीब रहने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक कार कंपनी ने इस बारे में कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।






