---Advertisement---

Yamaha Aerox-E इलेक्ट्रिक स्कूटर की लंबी रेंज ही नहीं बल्कि ये 3 खूबियां भी हैं बेस्ट, खरीदने का प्लान हैं तो जरुर जानें

Yamaha Aerox-E: यामाहा एरोक्स ई इलेक्ट्रिक स्कूटर यामाहा की मशहूर रेसिंग बाइक के डिजाइन से प्रेरित है। इसका मस्कुलर लुक और परफॉर्मेंस सड़क पर सबसे अलग बनाते हैं। अगर आप भीड़ से अलग दिखना चाहते हैं, तो इसका डिजाइन आपको बेहद पसंद आएगा। इसके साथ ही लंबी रेंज और स्मार्ट फीचर्स भी अलग अनुभव देंगे।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 8, 2026 2:49 अपराह्न

Yamaha Aerox-E Electric Scooter 
Follow Us
---Advertisement---

Yamaha Aerox-E : जापानी कंपनी यामहा ने भारत में एक बेहद शानदार और हाईटेक इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। यामाहा एरोक्स ई नाम से पेश हुए इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में लंबी रेंज के साथ तमाम सारे स्मार्ट फीचर्स मिल रहे हैं। अगर फ्यूल की बढ़ती कीमतों के बीच आप इस दो पहिया ईवी को खरीदना चाहते हैं तो इसके फीचर्स औ खूबियों  को जरुर जानें।

Yamaha Aerox-E Electric Scooter  के स्पेशल मोड

यामाहा एरोक्स ई इलेक्ट्रिक स्कूटर में तीन राइडिंग मोड्स Eco, Standard और Power के साथ एक खास Boost Mode मिल रहा है। यह ओवरटेकिंग के समय स्कूटर को अचानक से तेज रफ्तार और एक्स्ट्रा टॉर्क देता है। जिससे भीड़ में निकलने में आसानी होती है।

डिटैचेबल डुअल रिमूवेबल बैटरी

इसमें 1.5 kWh की दो डिटैचेबल डुअल रिमूवेबल बैटरी सेटअप मिल रहा है। जिसके कारण इसे चार्ज करना बेहद आसान है। मोड़ पर स्मूथली मुड़ने के लिए इसमें सेंट्रली माउंटेड मिड-ड्राइव मोटर दिया गया है।इसमें ब्रेक के लिए सिंगल चैनल ABS मिल रहा है। ये मस्कुलर और एग्रेसिव मैक्सी-स्कूटर है। जिसके कारण ये काफी अट्रेक्टिव लगता है।

Yamaha Aerox-Eस्पेसिफिकेशन
बैटरी1.5 kWh की दो लिथियम-आयन बैटरी मिल रही हैं।
चार्जिंगदोनों बैटरी को चार्ज करने में 6 से 7 घंटे लग जाते हैं।
रेंज117 किलोमीटर प्रति सिंगल चार्ज की रेंज देता है।
स्पीड95.5 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकता है।
फ्यूल टैंक15 लीटर का फ्यूल टैंक मिल रहा है।
ट्यूबलेस टायर14 इंच के ट्यूबलेस टायर मिल रहे हैं।
सेफ्टी फीचरस्कूटर को फिसलने से बचाने के लिए Traction Control System (TCS) फीचर मिल रहा है।
स्मार्ट फीचर्स5-इंच का फुल-कलर TFT डिस्प्ले मिल रही है ये Y-Connect ऐप और ब्लूटूथ को सपोर्ट करती है। इससे कॉल, मैसेज , नेविगेशन सहित तमाम सारे नोटफिकेशन सामने आते हैं।स्मार्ट की से बटन दबाकर स्कूटर चार्ज कर सकते हैं।
ब्रेकफ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक के साथ सिंगल-चैनल ABS मिल रहा है।
परफॉर्मेंसपरफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए 9.4 kW की पीक पावर वाली लिक्विड-कूल्ड मिड-ड्राइव PMSM मोटर मिल रही है। ये 9.4 kW की पीक पावर और 48 Nm का शानदार टॉर्क जनरेट करती है।

 

यामाहा एरोक्स ई इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत और मुकाबला

यामाहा एरोक्स ई इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स शोरुम कीमत 2.81 और 2.82 के आस-पास है। मार्केट में इसका मुकाबला Simple Energy Ultra और Ather 450 Apex जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर से है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026

Mahindra Scorpio Lifestyler

अगस्त 15, 2026

Hero Xtreme 125R

अगस्त 13, 2026