---Advertisement---

Toyota Upcoming Electric SUV 550KM की धाकड़ रेंज के साथ बनाएगी दीवाना! जानें क्या है लीक हुई स्पेशल डिटेल्स

Toyota Upcoming Electric SUV: इंडियन ऑटोमोबाइल सेक्टर में पिछले कुछ समय से इलेक्ट्रिक कारों की मांग में अच्छी बढ़ोतरी देखी जा रही है। भारत में टाटा और महिंद्रा जैसी कंपनियों की कई इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) मार्केट में मौजूद हैं। इसी बीच जापान की लोकप्रिय वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी (Toyota Upcoming Electric ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 5, 2024 2:17 अपराह्न

Toyota Upcoming Electric SUV
Follow Us
---Advertisement---

Toyota Upcoming Electric SUV: इंडियन ऑटोमोबाइल सेक्टर में पिछले कुछ समय से इलेक्ट्रिक कारों की मांग में अच्छी बढ़ोतरी देखी जा रही है। भारत में टाटा और महिंद्रा जैसी कंपनियों की कई इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) मार्केट में मौजूद हैं। इसी बीच जापान की लोकप्रिय वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी (Toyota Upcoming Electric SUV) पर तेजी से काम कर रही है। चलिए नीचे जानते हैं कि क्या है इसकी लीक डिटेल्स।

Toyota Upcoming Electric SUV की लीक जानकारी

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि टोयोटा (Toyota) अक्टूबर 2025 में भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कार में 4300mm की लंबाई, 1820mm की चौड़ाई, 1620mm की ऊंचाई और 2700mm का व्हीलपबेस दिया जा सकता है।

Toyota Upcoming Electric SUV की संभावित स्पेसिफिकेशन्स

बताया जा रहा है कि अपकमिंग कार में सी साइज की एलईडी DRLS, स्लीक डिजाइन और आकर्षक बंपर मिल सकता है। ये भी बताया जा रहा है कि कार के इंटीरियर में मॉर्डन तकनीक के साथ कई एडवांस फीचर्स मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टोयोटा की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार में दो बैटरी पैक दिए जा सकते हैं। इसमें 48kwh बैटरी पैक सिंगल चार्ज पर 400KM की रेंज देगा। वहीं, 60kwh बैटरी पैक एक बार फुल चार्ज होने के बाद 550KM की धांसू रेंज देने में सक्षम होगा।

टोयोटा अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार का मुकाबला

लीक जानकारी के मुताबिक, टोयोटा की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार का मुकाबला टाटा कर्व ईवी, हुंडई क्रेटा ईवी और मारुति ईवीएक्स जैसी कारों से हो सकती है। ये इलेक्ट्रिक गाड़ियां अभी तक मार्केट में लॉन्च नहीं हुई है। मार्केट में इस कार का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026