---Advertisement---

Royal Enfield Flying Flea C6 में क्या मिल रहा यूनिक? 3 लाख की EV खरीदने से पहले जानें

Royal Enfield Flying Flea C6: रॉयल एनफील्ड फ्लाइंग फ्ली सी6 इलेक्ट्रिक बाइक भारत में लॉन्च हो गई है। ये रॉयल एनफिल्ड की पहली मोटरसाइकिल है। राइडर्स को इसका लंबे समय से इंतजार था। इसे 3 लाख के आस-पास की कीमत में पेश किया गया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 10, 2026 3:02 अपराह्न

Royal Enfield Flying Flea C6
Follow Us
---Advertisement---

Royal Enfield Flying Flea C6: रॉयल एनफिल्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक रॉयल एनफील्ड फ्लाइंग फ्ली सी6 को लॉन्च कर दिया गया है। इसकी कीमत 3 लाख के आस-पास है। अगर आप रॉयल एनफिल्ड के फैंन हैं और इसे खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इसकी खूबियों और फीचर्स पर नजर डाल लीजिए। इस नई मोटरसाइकिल का मुकाबला Ultraviolette F77 Mach 2, Matter Aera और Revolt RV400 BRZ जैसी मार्केट में पहले से ही मौजूद इलेक्ट्रिक बाइक से होगा। रॉयल एनफिल्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक के लुक की बात करें तो ये नियो विंटेज है। ये दिखने में स्लिम, हल्की और प्रीमियम लगती है। इसका गिरडर फोर्क सस्पेंशन पुराने जमाने की मोटरसाइकिल की याद दिला देगा। कंपनी नेअभी इसे स्कॉर्म ब्लैक और फ्ली ग्रीन कलर में ही पेश किया है।

रॉयल एनफिल्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत

रॉयल एनफिल्ड की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Royal Enfield Flying Flea C6 की बुकिंग शुरु हो गई है। इसे 2.85 लाख से लेकर 3.13 लाख के आस-पास की ऑन रोड कीमत में खरीदा जा सकता है।

क्या Royal Enfield Flying Flea c6 इलेक्ट्रिक बाइक ऑफ रोडिंग है?

Royal Enfield Flying Flea c6 को लेकर काफी लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि, ये ऑन रोड है या फिर ऑफ रोड, तो बता दें ये पूरी तरह से अर्बन लाइफस्टाइल यानी की शहरों के लिए बनाई गई है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस भी कम है और ये कीचड़ और टूटे रास्तों पर स्लिप हो सकती है। अगर खेतों और खराब सड़कों पर आप इसे लेकर निकलोगे तो झटके महसूस हो सकते हैं।

रॉयल एनफील्ड फ्लाइंग फ्ली सी6 मोटरसाइकिल की बैटरी , रेंज, स्पीड  और अन्य स्पेसिफिकेशन

Royal Enfield Flying Flea C6 स्पेसिफिकेशन
बैटरीरॉयल एनफिल्ड की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक बाइक में 3.91 kWh की लिथियम-आयन बैटरी मिल रही है।
रेंज154 किमी की रेंज दे सकती है।
मोटर15.4 kW का पावरफुल मोटर मिल रही है।
स्पीड115 किमी/घंटे की स्पीड देती है।
चार्जबाइक चार्ज होने में ढाई घंटे के आस-पास का समय लगाती है।
स्मार्ट फीचर्सराइडर के लिए खास तरह एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स भी जोड़े गए हैं। 3.5 इंच का टचस्क्रीन TFT डिस्प्ले मिल रहा है। इससे फोन को कनेक्ट किया जा सकता है। गाड़ी की परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए City, Rain, Highway, Sport, Custom जैसे मोड दिए गए हैं। इसमें इमरजेंसी के साथ ocation-sharing switch का भी ऑप्शन मिलता है।
ब्रेकिंग  सिस्टमलीन-सेंसिटिव कॉर्नरिंग ABS के साथ आगे और पीछे की तरह डिस्क ब्रेक मिलते हैं।
टायर19-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं।
सेफ्टी फीचर्ससेफ्टी के लिए कंपनी ने Anti-theft और Geo-fencing के साथ Low Battery Alert जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए हैं।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Maruti E100 Flex Fuel Car

मई 23, 2026

Honda ZR-V

मई 23, 2026

Honda City Facelift

मई 22, 2026

Honda City Facelift

मई 21, 2026

Honda ZR-V Hybrid SUV

मई 20, 2026

Skoda Epiq Electric SUV

मई 20, 2026