---Advertisement---

Mahindra Thar Electric कार क्या गहरे पानी में भी देगी राइडिंग का मजा? लॉन्च से पहले जानें कीमत और फीचर्स

Mahindra Thar Electric : महिन्द्रा थार इलेक्ट्रिक जल्द आने वाली है। इसके लीक फीचर्स लॉन्च से पहले ही खबरों में बने हुए हैं। यहां जानें इस ऑफ रोडिंग गाड़ी में क्या कुछ नया मिल सकता है?

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 5, 2026 6:29 अपराह्न

Mahindra Thar Electric
Follow Us
---Advertisement---

Mahindra Thar Electric: देसी कंपनी महिन्द्रा की सबसे पॉपुलर और बिकने वाली  गाड़ियों में थार की गिनती होती है। यही कारण है कि, कंपनी ने इसे 3 दरवाजों से लेकर 5 डोर में अलग-अलग नाम से पेश किया हुआ है। ऑफ रोडिंग के लिए मशहूर महिन्द्रा थार OG और  डोर थार ROXX की लगभग हर महीने 10 हजार यूनिट बिक जाती हैं। ये मार्केट में 1.5-लीटर mHawk CRDe डीजल इंजन ,2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन और 2.0-लीटर mStallion टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है। लेकिन अब महिन्द्रा इसका इलेक्ट्रिक वर्जन निकाल रही है। खबरों की मानें तो ये 2027 तक लॉन्च हो सकती है। थार ईवी की टेस्टिंग चल रही है। कंपनी इसे 5 डोर के साथ पेश कर सकती है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि, थार ईवी  ऑफरोडिंग के दौरान गहरे पानी में क्या परफॉर्म कर पाएगी?  चलिए सवाल के जवाब के बारे में जानते हैं।

Mahindra Thar Electric गहरे पानी में क्या चल सकेगी?

अभी तक कंपनी की तरफ से महिन्द्रा थार इलेक्ट्रिक को लेकर कोई खास जानकारी तो सामने नहीं आ सकी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, बैटरी की सेफ्टी के लिए IP67 या IP68 वाटरप्रूफ और डस्टप्रूफ रेटिंग मिल सकती है। गाड़ी की बैटरी, तार और मोटर पूरी तरह से सील होगी जिसके कारण इसे गहरे पानी में आसानी से उतारा जा सकेगा। इसके ग्राउंड क्लीयरेंस को 250mm से 300mm तक बढ़ाया जा सकता है। जिसके कारण ये गहरी नदी को आसानी से पार लेगी। पानी या कीचड़ के अंदर जब गाड़ी चलती है, तो पानी का भारी दबाव टायरों को आगे बढ़ने से रोकता है। थार ईवी की इलेक्ट्रिक मोटर्स पहियों को तुरंत भारी टॉर्क देंगी। इसके ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम की वजह से चारों पहिए पानी के नीचे की सतह पर बेहतर ग्रिप बनाएंगे और बिना एक्सीलेटर को ज्यादा दबाए गाड़ी आसानी से बाहर निकल जाएगी।

Mahindra Thar Electricस्पेसिफिकेशन
बैटरी60kWh से लेकर 80kWh की हैवी-ड्यूटी बैटरी पैक मिल सकते है।
रेंज/स्पीड450 से 500 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है। 140 से 150 किमी प्रति घंटें की स्पीड से दौड़ सकती है।
चार्जर5kW तक की हाई-स्पीड DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। ये 30 मिनट में 80 फीसदी तक कार को जीरो से चार्ज करेगा।
ब्रेकसुरक्षा के लिए चारों टायरों में डिस्क ब्रेक मिल सकते हैं।
सेफ्टीलेवल 2 ADAS के साथ 6 एयरबैग मिल सकते हैं। डुअल-मोटर AWD सेटअप पहाड़ों में चढ़ने में मदद करेगा।

 

महिन्द्रा थार इलेक्ट्रिक की संभावित कीमत

अभी तक महिन्द्रा थार इलेक्ट्रिक की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो समाने नहीं आ सकी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इसे 30 लाख के आस-पास की एक्सशोरुम कीमत में पेश कर सकती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026

Delhi Pollution

सितम्बर 29, 2026

Renault Triber Turbo

सितम्बर 28, 2026

Tata Aeris vs Maruti Suzuki Dzire

सितम्बर 26, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 25, 2026