---Advertisement---

Yamaha R2 क्या KTM RC 200 और Hero Karizma XMR 210 के लिए बनेगी मुसीबत? यामहा की बाइक में क्या मिलेगा नया?

Yamaha R2: यामहा इससाल अपनी नई स्पोट्स बाइक लॉन्च कर सकती है। इसे 200 सीसी इंजन में उतारा जा सकता है। इस मोटरसाइकिल का मुकाबला KTM RC 200 और Hero Karizma XMR 210 जैसी गाड़ियों से होगा।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जनवरी 7, 2026 5:36 अपराह्न

Yamaha R2
Follow Us
---Advertisement---

Yamaha R2: जापानी कंपनी यामहा की बाइक हो या फिर स्कूटर सभी भारत में खूब बिकते हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि, कंपनी किस तरह से अपने पैर जमा चुकी है। यामहा की आर सीरीज अपने बेहद अट्रेक्टिव और पावरफुल इंजन के साथ स्पोट्स बाइक के लिए जानी जाती है। अब खबर है कि, यामहा R2 के जरिए कंपनी KTM RC 200 और Hero Karizma XMR 210 जैसी मोटरसाइकिल के लिए मुसीबत खड़ी करने वाली है। खबरों की मानें तो इसे 2026 में लॉन्च कर सकती है।

Yamaha R2 का संभावित इंजन और परफॉर्मेंस

यामहा R2 बाइक को कंपनी 200cc लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन में पेश कर सकती गै। ये 25bhp की पावर और 20 nm की टॉर्क को जनमरेट कर सकता है। खबरों की मानें तो ये बाइक माइलेज 35 से 45 kmpl तक का माइलेज दे सकती है।

यामहा R2 बाइक के स्मार्ट फीचर्स

यमाहा की इस बाइक में TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ Y-कनेक्ट ऐप सपोर्ट मिल सकता है। जिसकी मदद से बैटरी से लेकर मैप तक को नेविगेट किया जा सकता है। वहीं, यामहा अपनी अपकमिंग बाइक में कुछ स्मार्ट फीचर्स को जोड़ सकती है। इसमें क्विक-शिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और राइडिंग मोड मिल सकते हैं।

कैसी होगी यामहा की अपकमिंग बाइक?

यामहा आर2 में कंपनी राइडर की सुरक्षा के लिए डुअल चैनल एबीएस दे सकती है। इसमें फुल एलईडी लाइटिंग मिल सकती है। यामहा अपनी इस अपकमिंग बाइक के लुक में कुछ खास बदलाव नहीं करेगी। खबरों की मानें तो ये R15 से मिलती-जुलती ही हो सकती है। ये फुल फेयर्ड होगी। वहीं, 17 इंच के रियर व्हील्स मिल सकते हैं। ये एक परफेक्ट रनिंग बाइक से मिलती-जुलती हो सकती है। कंपनी इसके फ्यूल टैंक को नया लुक दे सकती है।

यामहा R2 मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत

यामहा R2 की कीमत और फीचर्स को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी गई है। लेकिन, इसे 2 लाख 15 हजार की संभावित कीमत में पेश किया जा सकता है।

KTM RC 200 और Hero Karizma XMR 210 के लिए मुसीबत बन सकती है Yamaha R2

इस बाइक का मुकाबला पहले से ग्राहकों के दिलों पर राज कर रही KTM RC 200 और Hero Karizma XMR 210 से हो सकता है। केटीएम की बाइक की ऑन रोड कीमत 2 लाख 20 हजार के आस-पास है। वही, हीरो की करिज्मा 1 लाख 90 हजार के आस-पास ऑन रोड कीमत में आती है।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026

TVS Tangent RR

फ़रवरी 25, 2026

Mahindra Scorpio N Facelift

फ़रवरी 25, 2026

Royal Enfield Electric Bike

फ़रवरी 24, 2026