---Advertisement---

52000 की बड़ी बचत के साथ खरीद सकते हैं Mahindra XUV 300, तगड़े फीचर्स जानकर लट्टू हो जाएंगे आप

Mahindra XUV 300: देश की बेहतरीन कार निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी एक मजबूत कार पर बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। जानिए क्या हैं इस कार के खास फीचर्स।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 16, 2023 1:41 अपराह्न

Mahindra XUV 300
Follow Us
---Advertisement---

Mahindra XUV 300: भारत की दिग्गज कार निर्माता कार कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा देश में अक्सर अपने दमदार वाहनों के चलते चर्चा में बनी रहती है। ऐसे में महिंद्रा कंपनी एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल, अगर आप महिंद्रा की कार खरीदने की सोच रहे हैं तो समझिए कि आपको एक बड़ी खुशखबरी मिली है। महिंद्रा अपनी एक धांसू कार पर जबरदस्त छूट दे रही है। इस ऑफर का फायदा लेने के बाद आपको महिंद्रा की Mahindra XUV 300 काफी कम दाम पर मिल जाएगी। फटाफट जानिए क्या है डील की पूरी जानकारी।

Mahindra XUV 300 पर 52000 रुपये की छूट

कंपनी के मुताबिक, महिंद्रा Mahindra XUV 300 पर 52000 रुपये तक की भारी छूट दे रही है। कंपनी इस कार पर कैश छूट के साथ ही उसकी एक्सेसरीज पर भी बड़ी छूट दे रही है। Mahindra XUV 300 के डीजल मॉडल पर 1000 रुपये की कैश छूट, एक्सेसरीज पर 40000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, इसके पेट्रोल वेरिएंट पर 12000 रुपये तक की कैश छूट और इसके टर्बो स्पोर्ट वेरिएंट पर 25000 तक का कैश लाभ दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: 7 लाख से कम आती हैं भारत की ये सबसे सस्ती CNG कारें! माइलेज और फीचर्स के दम पर बनी किंग

इसका रखें ध्यान

आपको बता दें कि महिंद्रा Mahindra XUV 300 पर एक ऑफर के तहत ये छूट दे रही है। इस ऑफर को भी कभी बंद किया जा सकता है या फिर कभी भी इसमें बदलाव किया जा सकता है। ऐसे में डील के बारे में अधिक जानकारी के लिए कार की आधिकारिक साइट या नजदीकी कारडीलर के संपर्क करें।

Mahindra XUV 300 की खासियत

मॉडलMahindra XUV 300
इंजन1497CC
ताकत128.73BHP
टॉर्क300NM
माइलेज20.1KM
गियरबॉक्स6 स्पीड मैनुअल

 

XUV सेगमेंट में महिंद्रा की इस कार में तीन इंजन ऑप्शन दिए गए हैं। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन, 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। इस गाड़ी में 1197CC इंजन से लेकर 1497CC तक का इंजन मिलता है। इतनी पावर पर ये कार 108.62BHP से 128.73BHP तक की ताकत पैदा कर पाती है। वहीं, कार 300NM का टॉर्क जनरेट करती है और ये 5 सीटर कार 16.5 से 20.1KM की माइलेज देती है। इस कार में 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।

महिंद्रा की इस कार में एप्पल कार प्ले, एंड्राइड आटो, 7 इंच की इंफोटेनेमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, सिंगल पैन सनरूफ दिया गया है। वहीं, ईबीडी के साथ एबीएस और ऑल व्हील डिस्क ब्रेक का फीचर भी मिलता है। इसके साथ ही रियर पार्किंग सेंसर भी मिलता है। इस कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 8.41 लाख रुपये है। वहीं, इसके टॉप मॉडल की एक्सशोरूम कीमत 14.60 लाख रुपये है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

जुलाई 14, 2026

Kia Syros EV

जुलाई 10, 2026

Nissan Tekton

जुलाई 9, 2026

Tata Sierra EV

जुलाई 8, 2026

Yamaha Aerox-E Electric Scooter 

जुलाई 8, 2026

Triumph Speed 400

जुलाई 7, 2026