---Advertisement---

Yulu Wynn Electric Scooter में दी गई है ऐसी खूबी कि जानकर उछल पड़ेंगे आप! लाजवाब फीचर्स और कीमत है 60000 से भी कम

Yulu Wynn Electric Scooter: Yulu कंपनी के Wynn Electric Scooter में काफी शानदार फीचर्स दिए गए हैं। जानिए इसकी कीमत और अन्य खूबियां।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 29, 2023 1:17 अपराह्न

Yulu Wynn Electric Scooter
Follow Us
---Advertisement---

Yulu Wynn Electric Scooter: इंडिया की इलेक्ट्रिक मार्केट में कई कंपनियां अपने पुराने मॉडलों को अपडेट करके उन्हें एक बार फिर से बाजार में पेश कर रही हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों की लगातार बढ़ती मांग ने कंपनियों को और बेहतर फीचर्स के साथ ईवी वाहनों को उतारने के लिए मजबूर किया है। ऐसे में भारत की नामचीन इलेक्ट्रिक कंपनियों में से एक Yulu ने अपना एक जबरा इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को Wynn नाम दिया गया है। जानिए क्या हैं इसकी विशेषता।

Yulu Wynn Electric Scooter को किसने बनाया 

आपको बता दें कि Yulu ने इस स्कूटर की बुकिंग के लिए ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा है कि कंपनी इस स्कूटर की डिलीवरी मई 2023 से शुरू करेगी। इस स्कूटर का निर्माण CTL द्वारा किया गया है, जो कि बजाज ऑटो के अधीन वाली कंपनी है।

Yulu Wynn Electric Scooter की विशेषताएं

Yulu ने इसमें काफी दमदार फीचर्स दिए हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी ने इसे कीलैस बनाया है। कंपनी का दावा है कि इसे इंटेलीजेंस व्हीकल 2 तकनीक पर तैयार किया गया है। इसे आसानी से अपने परिवार के सदस्यों के साथ साझा किया जा सकता है। इस स्कूटर की स्पेशल खूबी है कि इसमें स्वैपेबल बैटरी दी गई है, इसकी बैटरी को पोर्टेबल चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। साथ ही इसकी बैटरी को घर पर भी चार्ज किया जा सकता है।

मॉडलYulu Wynn Electric Scooter
HeadlightLED
Motor Power250 w
Charging PointYes
Fuel TypeElectric
Wheelbase1200 mm
BrakeDrum
Range68 km
Max Speed24.9 kmph
TransmissionAutomatic

Yulu Wynn Electric Scooter की कीमत

इसके अलावा आपको बता दें कि इसे स्कारलेट रेड और मूनलाइट व्हाइट कलर में पेश किया गया है। इस स्कूटर को फिलहाल बैंगलुरु के लोग ही खरीद सकते हैं। कंपनी जल्द ही बाकी शहरों में भी इसकी बिक्री करेगी। वहीं, इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 55555 रुपये है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से बुक किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: 6000 से कम कीमत पर लॉन्च हुआ Infinix Smart 7 HD स्मार्टफोन, स्टोरेज और बैटरी को देख खरीदने का करेगा मन

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026

Tata Sierra EV 

जून 24, 2026

Nissan Tekton

जून 23, 2026

Skoda Slavia Facelift

जून 22, 2026

Tata Sierra EV

जून 20, 2026