---Advertisement---

कांस्टेबल ही नहीं इन पदों पर कार्यरत केंद्रीय कर्मचारियों की मिनिमम सैलरी में होगा बड़ा उलटफेर, 8th Pay Commission के तहत समझे कैलकुलेशन

8th Pay Commission: वहीं अब केंद्रीय कर्मचारियों के मन में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है कि आखिर 8वें वेतन के लिए कमेटी कब गठित होगी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 3, 2025 11:38 अपराह्न

8th Pay Commission
Follow Us
---Advertisement---

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स बेसब्री से 8वें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे है, हालांकि केंद्र सरकार ने जनवरी में 8th Pay Commission लागू करने का ऐलान कर दिया गया, लेकिन बीते 5 महीने में अभी तक केमटी का गठन नहीं किया गया है, हालांकि माना जा रहा है कि अगले 2 महीने के अंदर इसका ऐलान किया जा सकता है। वहीं अब केंद्रीय कर्मचारियों के मन में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे की कांस्टेबल से लेकर जूनियर क्लर्क की मिनिमम सैलरी में कितनी की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

कांस्टेबल समेत इन पदो पर कार्यरत केंद्रीय कर्मचारियों को का मिनिमम सैलरी में होगा इजाफा

बता दें कि अभी कांस्टेबल की मिनिमम सैलरी 21700 रूपये है, वहीं अंगर 8th Pay Commission लागू हो जाता है तो फिटमेंट फैक्टर 2.86 के तहत मिनिमम सैलरी 40362 रूपए के आसपास हो जाएगी, वहीं सैलरी 62062 रुपये तक पहुंच सकता है। वहीं अगर जूनियर क्लर्क की बात करें तो अभी उनकी मिनिमम सैलरी 25500 रूपये है और अगर फिटमेंट फैक्टर 2.86 लागू किया जाता है तो सैलरी करीब 72000 रूपये के आसपास की हो जाएगी।

इसके अलावा लोअर डिविजन के क्लर्क आते हैं। इनका मूल वेतन फिलहाल 19900 रुपये है। यह 8वां वेतन आयोग लागू होने पर 56914 रुपये तक बढ़ सकता है। यानि यह साफ है कि 8वें वेतन आयोग के बाद कर्मचारियों की सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी की उम्मीद है।

HRA, DA में जबरदस्त बढ़ोतरी की उम्मीद

जानकारी के मुताबिक 8th Pay Commission लागू होते ही मेट्रों शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में HRA में वृद्धि की उम्मीद है। एचआरए की बात करें तो टियर-1 शहरों में सरकारी कर्मचारियों को अधिक किराया भत्ता मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा अगर डीए की बात करें तो महंगाई भत्ता मुद्रास्फीति और जीवन-यापन की लागत की भरपाई करता है। कर्मचारियों और पेंशनभोगियों दोनों के लिए इसमें संशोधन किए जाने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इससे न्यूनतम सैलरी में इस बार 19000 से लेकर 45000 की सैलरी बढ़ने की उम्मीद है।

8th Pay Commission के तहत कब गठित होगी कमेटी

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे लेकर जानकारी दी थी, साथ ही उन्होंने एक कमेटी गठित करने का ऐलान किया था, जो केंद्रीय कर्मचारियों की जरूरतों और बढ़ती महंगाई को देखते हुए कर्मचारियों और पेंशनर्स के सुझाव केंद्र सरकार को देगी। जानकारी के मुताबिक 8th Pay Commission में कमेटी गठित में करीब 2 से 6 महीने का समय लग सकता है, वहीं जनवरी 2026 तक 8वें वेतन आयोग को पूर्ण रूप से लागू किया जा सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pakistan Afghanistan War

फ़रवरी 28, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 27, 2026