---Advertisement---

8th Pay Commission में होंगे ये बड़े बदलाव, केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की ऐसे बदल जाएगी किस्मत; इन भत्तों में बड़े उलटफेर की उम्मीद

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को 8वें वेतन आयोग को लेकर कोई भी अपडेट सामने नहीं आया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 10, 2025 4:21 अपराह्न

8th Pay Commission
Follow Us
---Advertisement---

8th Pay Commission: नए वेतन आयोग को लेकर सुगबुगाहट तेज होती जा रही है, हालांकि 9 महीने बीतने के बाद भी अभी तक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को 8वें वेतन आयोग को लेकर कोई भी अपडेट सामने नहीं आया है। इसी बीच नए वेतन आयोग को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्र सरकार की तरफ से जल्द कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जो एक गेमचेंजर साबित हो सकती है। माना जा रहा है कि इस नए वेतन के तहत मिनिमम सैलरी, महंगाई भत्ते समेत अन्य भत्तो को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आ सकती है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

8th Pay Commission में हो सकते है ये महत्वपूर्ण बदलाव

केंद्र सरकार की तरफ से 8वें वेतन आयोग के ऐलान किए हुए 9 महीने से ज्यादा हो चुके है, लेकिन अभी तक नए वेतन आयोग के तहत कमेटी का गठन नहीं किया गया है। हालांकि माना जा रहा है कि सरकार संबंधित विभागो से जानकारी ले रही है। वहीं केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को नए वेतन के तहत जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है, अगर मिनिमम सैलरी की बात करें तो इसमे फिटमेट फैक्टर 2.08 के तहत सैलरी में अच्छी खासी बढ़ोतरी की उम्मीद है। इसके अलावा महंगाई भत्ते को लेकर भी सुगबुगाहट तेज हो गई है। नए वेतन के तहत महंगाई भत्तों में जबरदस्त बढ़ोतरी की उम्मीद है।

महंगाई भत्तों में भी बड़े उलटफेर की उम्मीद

जानकारी के मुताबिक 8th Pay Commission लागू होते ही मेट्रों शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में HRA में वृद्धि की उम्मीद है। एचआरए की बात करें तो टियर-1 शहरों में सरकारी कर्मचारियों को अधिक किराया भत्ता मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा अगर डीए की बात करें तो महंगाई भत्ता मुद्रास्फीति और जीवन-यापन की लागत की भरपाई करता है। कर्मचारियों और पेंशनभोगियों दोनों के लिए इसमें संशोधन किए जाने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इससे न्यूनतम सैलरी में इस बार 19000 से लेकर 45000 की सैलरी बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि यह महज एक अनुमान है। जो अभी सबसे ज्यादा चर्चा का विषय है कि आखिर कमेटी गठन किया जाएगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Holi 2026

मार्च 4, 2026

Punjab News

मार्च 3, 2026

Punjab News

मार्च 3, 2026

Punjab News

मार्च 3, 2026

Rashifal 4 March 2026

मार्च 3, 2026

Viral Video

मार्च 3, 2026