---Advertisement---

Aaj Ka Gold Rate: सातवें आसमान से गिरे सोने-चांदी के दाम, आपके शहर में कीमतों में आई इतनी गिरावट

Aaj Ka Gold Rate: इस समय शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में अकसर लोग सोने-चांदी की खरीदारी करते हैं। अगर आप भी सोने-चांदी की खरीदारी करना चाहते हैं तो बता दें कि आज सोने-चांदी की खरीदारी करने का सुनहरा अवसर है। दरअसल आज सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। आज ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: फ़रवरी 10, 2023 3:29 अपराह्न

Aaj Ka Gold Rate
Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Gold Rate: इस समय शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में अकसर लोग सोने-चांदी की खरीदारी करते हैं। अगर आप भी सोने-चांदी की खरीदारी करना चाहते हैं तो बता दें कि आज सोने-चांदी की खरीदारी करने का सुनहरा अवसर है। दरअसल आज सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। आज सोने की कीमतों में 550 रुपए और चांदी की कीमतों में भी 550 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। इस गिरावट के बाद सोने की कीमत 57160 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 70800 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

IBJA के अनुसार क्या है सोने-चांदी की कीमत?

IBJA पर आज सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। कल शाम को सोने की कीमत 57597 रुपए प्रति 10 ग्राम थी जो आज सुबह कम होकर 56983 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं कल शाम को चांदी की कीमत 67483 रुपए प्रति किलोग्राम थी जो अब कम होकर 66425 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

Gold PurityRate as per 10 Grams
99.9 Purity (24 Carat) Rs. 56983
91.6  Purity (22 Carat)Rs. 52196
75.0 Purity (18 Carat)Rs. 42737

MCX पर क्या है सोने का हाल?

MCX (Multi Commodity Exchange) पर आज सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। कल शेयर मार्केट बंद होते समय सोने की कीमत 56852 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। आज सुबह बाजार खुलते समय सोने की कीमत 56665 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। आज सोना लगातार गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। अब (02.57 PM) पर सोने की कीमत 107 रुपए गिरावट के बाद 56745 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। आज सोने का उच्चतम स्तर 56864 रुपए प्रति 10 ग्राम और निम्नतम स्तर 56496 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा है।

MCX पर क्या है चांदी का हाल?

MCX (Multi Commodity Exchange) पर आज चांदी भी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। कल शेयर मार्केट बंद होते समय चांदी की कीमत 67030 रुपए प्रति किलोग्राम थी। आज सुबह बाजार खुलते समय चांदी की कीमत 66455 रुपए प्रति किलोग्राम थी। आज चांदी भी लगातार गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। अब (03.02 PM) पर चांदी की कीमतों में 255 रुपए की गिरावट आई जिसके बाद चांदी की कीमत 66775 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। आज चांदी का उच्चतम स्तर 67169 रुपए प्रति किलोग्राम और निम्नतम स्तर 66258 रुपए प्रति किलोग्राम रहा है।

सोने-चांदी का ऑलटाइम हाई

आज सोने की कीमत 57160 रुपए प्रति 10 ग्राम है। यह कीमत ऑलटाइम हाई से करीब 131ं0 रुपए कम है। सोने ने 02 फरवरी को अपना नया रिकॉर्ड बनाया था जिसके बाद सोने की कीमत 58470 रुपए हो गई थी। आज चांदी की कीमत 70800 रुपए प्रति किलोग्राम है और चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपए प्रति किलोग्राम है। चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 9180 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से सस्ती मिल रही है।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो आप BIS Care App का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। BIS Care App जिससे ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी शिकायत भी कर सकते हैं।

मिस कॉल देकर जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

गोल्ड के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। इस नंबर पर मिसकॉल देने के कुछ ही देर बाद आपको एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स या जानकारी के लिए www.ibja.com या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price

City22K Gold in Rupees24K Gold in RupeesSilver in Rupees
चेन्नई532005804072500
मुंबई524005716070800
दिल्ली524505731070800
कोलकाता524005716070800
बंगलुरू524505721072500
हैदराबाद524005716072500
पुणे524005716070800
अहमदाबाद524505721070800
सूरत524505721070800
जयपुर524505731070800
लखनऊ524505731070800
पटना524505721070800
नागपुर524005716070800
चंडीगढ़524505731070800
भुवनेश्वर524005716072500
गुड़गांव524505731070800
गाजियाबाद524505731070800
नोएडा524505731070800

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network उत्तरदायी नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: Rashi Khanna: इस वैलेंटाइन Farzi एक्ट्रेस के इस लुक को करें कॉपी, पार्टी में बॉयफ्रेंड ही नहीं दोस्त भी करेंगे तारीफ

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

ChatGPT

फ़रवरी 28, 2026

DGCA

फ़रवरी 27, 2026

PM Modi Israel Visit

फ़रवरी 27, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 26, 2026

Delhi Katra Expressway

फ़रवरी 26, 2026