---Advertisement---

Bank Strike: बैंक हड़ताल टलने से लोगों को मिली बड़ी राहत, कर्मचारियों की मांगों पर बनी सहमति

Bank Strike: बैंक कस्टमर्स को शनिवार को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, बताया जा रहा है कि 30 और 31 जनवरी को बैंकों की हड़ताल फिलहाल स्थगित हो गई है। इस खबर से लोगों को बहुत बड़ी राहत मिली है। आपको बता दें कि इससे पहले जानकारी थी कि 28 जनवरी को चौथा शनिवार और ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 28, 2023 10:58 पूर्वाह्न

Bank Strike
Follow Us
---Advertisement---

Bank Strike: बैंक कस्टमर्स को शनिवार को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, बताया जा रहा है कि 30 और 31 जनवरी को बैंकों की हड़ताल फिलहाल स्थगित हो गई है। इस खबर से लोगों को बहुत बड़ी राहत मिली है। आपको बता दें कि इससे पहले जानकारी थी कि 28 जनवरी को चौथा शनिवार और 29 जनवरी को रविवार होने के चलते बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद सोमवार 30 जनवरी और मंगलवार 31 जनवरी को दो दिन के लिए बैंक हड़ताल की वजह से बंद रहेंगे। इस दौरान कोई भी कामकाज नहीं होगा।

पहले की तरह होगा कामकाज

मगर बैंक अधिकारियों की सकारात्मक बातचीत होने के चलते अब हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। अब इस जानकारी से लोगों को काफी राहत मिलेगी। लोग अपने सभी काम बैंकों में पहले की तरह ही कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें: Gold Rate Today: रॉकेट की तरह ऊंचाइयों को छू रहीं सोने की कीमतें, जानें कितने बढ़े भाव

वार्ता के बाद स्थगित हुई हड़ताल

दरअसल, इंडियन बैंक एसोसिएशन एवं यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन्स अच्छी बातचीत हुई। इसके बाद दो दिन की हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। वहीं, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डीएन त्रिवेदी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच सकारात्मक बातचीत होने के बाद 30 और 31 जनवरी को होने वाली हड़ताल को टाल दिया गया है। अब बैंकों में पहले की तरह ही कामकाज चलता रहेगा।

बैंक कर्मचारियों की इन मांगों पर बनी सहमति

  • वेतन में भी बढ़ोत्तरी के लिए बातचीत की जाए
  • बैंकों का कामकाज को पांच दिन किया जाए
  • पेंशन को अपडेट किया जाए
  • सभी कैडरों में भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू हो
  • एनपीएस को खत्म कर दिया जाए

लोगों को मिली बड़ी राहत

गौरतलब है कि अगर बैंक कर्मचारियों की मांगों को नहीं माना जाता तो 30 और 31 जनवरी को बैंक बंद रहते। इस वजह से ग्राहकों का कोई भी जरूरी काम नहीं हो पाता। 28 जनवरी को चौथा शनिवार और 29 जनवरी को रविवार होने के चलते लोगों को परेशान होना पड़ता। मगर फिलहाल बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टल गई है। ऐसे में ये खबर लोगों के लिए राहत की जानकारी है।

Also Read: MP News: आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर CM शिवराज की चिंता हुई दूर, PM मोदी एक तीर से साधेंगे कई निशाने

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Petrol Diesel Price Hike

मई 25, 2026

Marco Rubio

मई 24, 2026

Income Tax News

मई 23, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

मई 23, 2026

Petrol-Diesel Price Hike

मई 23, 2026

Lucknow News

मई 22, 2026