---Advertisement---

Delhi News: दिल्ली की सबसे ऊंची रिहायशी इमारत में घर खरीदने का सुनहरा मौका, आवेदन की अंतिम तारीख जल्द, चेक करें योग्ता

Delhi News: राजधानी दिल्ली में अपना आशियाना खरीदने का सपना देखने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। डीडीए की तरफ से अहम जानकारी दी गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 5, 2026 6:10 अपराह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: राजधानी दिल्ली में अपना आशियाना खरीदने का सपना देखने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल डीडीए दिल्ली की सबसे ऊंची रिहायशी इमारत में फ्लैट खरीदने का मौका उपलब्ध कराया गया है। इच्छुक आवेदकों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और अंतिम तिथि भी नजदीक आ चुकी है।

अगर आप भी दिल्ली में अपने घर खरीदने की सोच रहे है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी। इसकी जानकारी खुद डीडीए ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से दी है।

आवेदन की अंतिम तारीख जल्द

डीडीए ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि इस बढ़े हुए मौके को न चूकें। DDA टावरिंग हाइट्स, कड़कड़डूमा हाउसिंग स्कीम 2026। बेहतरीन आराम का अनुभव करें। मॉडर्न लाइफस्टाइल | प्राइम लोकेशन | बेहतरीन कनेक्टिविटी, दिल्ली की सबसे ऊंची रिहायशी इमारत।

आखिरी तारीख – 31 जुलाई 2026, इस स्कीम का नाम “डीडीए टावरिंग हाइट्स एट ईस्ट दिल्ली हब कड़कड़डूमा हाउसिंग स्कीम 2025” है। इसके तहत कड़कड़डूमा में बनने वाले 2-BHK फ़्लैट्स को पूरी तरह से ऑनलाइन सिस्टम के ज़रिए बेचा जाएगा।

फ्लैट खरीदने के लिए योग्ता

  • आवेदक को भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए (यानी, आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख तक आवेदक 18 साल का हो चुका हो) और वह कानूनी रूप से अनुबंध करने के योग्य हो।
  • दिल्ली में कोई ज़मीन या बनी-बनाई प्रॉपर्टी रखने पर कोई रोक नहीं होगी।
  • आवेदक को ‘आवेदन फ़ॉर्म’ में केवल अपने नाम से किसी बैंक में खुले बचत खाते (savings account) की जानकारी देनी होगी।
  • आवेदक के पास इनकम टैक्स एक्ट के तहत जारी किया गया परमानेंट अकाउंट नंबर (PAN) होना चाहिए और इसे आवेदन फ़ॉर्म में बताना ज़रूरी है।
  • SC/ST आरक्षित श्रेणी के तहत संयुक्त आवेदन (joint application) के मामले में, संयुक्त आवेदक/सह-आवेदक परिवार का सदस्य होना चाहिए।
Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vande Bharat Train

अगस्त 25, 2026

कल का मौसम 26 August 2026

अगस्त 25, 2026

Rain Alert 26 August 2026

अगस्त 25, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 25, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 25, 2026