---Advertisement---

DND–Faridabad–Sohna Highway शुरू होते ही जाम का झंझट होगा खत्म, फरीदाबाद की दूरी चंद मिनटों में होगी पूरी, इन शहरों को भी होगा लाभ

DND–Faridabad–Sohna Highway कई मायनों में एक गेमचेंजर साबित होने जा रहा है, जिससे नोएडा, गाजियाबाद, सोहना की कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 20, 2026 4:16 अपराह्न

DND–Faridabad–Sohna Highway
Follow Us
---Advertisement---

DND–Faridabad–Sohna Highway: बीते दिन केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने DND–Faridabad–Sohna Highway का जायजा लिया। बता दें कि 59 किलोमीटर यह लंबा हाईवे दिल्ली से फरीदाबाद, सोहना, गाजियाबाद और नोएडा को कनेक्ट करेगा।

इसके अलावा यह हाईवे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और यमुना एक्सप्रेसवे को कनेक्ट करेंगा। सबसे खास बात है कि डीएनडी से फरीदाबाद की दूरी मात्र कुछ मिनटों की रह जाएगी, जबकि पहले घंटों इंतजार करना पड़ता था। हालांकि अभी इसे आम यात्रियों के लिए नहीं खोला गया माना जा रहा है कि जून में इस  हाईवे को खोल दिया जाएगा।

DND–Faridabad–Sohna Highway साबित होगा गेमचेंजर 

बता दें कि 59 किलोमीटर इस लंबे हाईवे के शुरू होने से दिल्ली से कई शहर की कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी। जिसमे नोए़डा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, सोहना और गुरूग्राम के बीच कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी। अगर रूट की बात करें तो यह DND–Faridabad–Sohna Highway डीएनडी से शुरू होगी और फरीदाबाद होते हुए सोहना और गुरूग्राम पहुंचेगी। इसके अलावा फरीदाबाद वाले इस हाईवे से चलकर दिल्ली के रास्ते नोएडा और गाजियाबाद पहुंच सकेंगे।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को कनेक्ट करेगा ये हाईवे

बता दें कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने से दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी एयरपोर्ट का दवाब कम होने की उम्मीद है। की कनेक्टिविटी में सुधार लाने के लिए एक समर्पित कनेक्टिविटी परियोजना विकसित की जा रही है। यह परियोजना हवाई अड्डे को हरियाणा के डीएनडी-फरीदाबाद बाईपास और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ेगी।

यह परियोजना यमुना एक्सप्रेसवे और पूर्वी परिधीय एक्सप्रेसवे को भी जोड़ेगी। इसमें हरियाणा के फरीदाबाद के चंदावली गांव से उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में दयानापुर के पास तक छह लेन वाले विभाजित कैरिजवे का निर्माण शामिल है, जिसमें लचीले फुटपाथ का उपयोग किया जाएगा और यह पूरी तरह से एक्सेस-नियंत्रित राजमार्ग होगा।

पर्यावरण के तहत किया जा रहा है निर्माण

बता दें किDND–Faridabad–Sohna Highway का निर्माण पर्यावरण के अनुकूल किया जा रहा है। ओखला लैंडफिल और गाजीपुर लैंडफिल के बायो-माइनिंग से प्राप्त लगभग 2 लाख मीट्रिक टन अक्रिय पदार्थ का उपयोग सड़क निर्माण में किया गया है, जिससे प्राकृतिक उधार पदार्थों पर निर्भरता कम हुई है। इस परियोजना में ध्वनि अवरोधक, भूनिर्माण और पेड़ लगाने का भी कार्य लगातार जारी है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026