---Advertisement---

इस बड़े प्रोजेक्ट से पीछे हटे Gautam Adani, जानिए कैसे Hindenburg Report ने कराया Ambani का फायदा!

Gautam Adani: अडानी समूह के प्रमुख गौतम अडानी पिछले काफी समय से परेशानियों में फंसे हुए हैं। ऐसे में अडानी समूह ने अपने एक बड़े प्रोजेक्ट से हाथ पीछे खींच लिए हैं। इससे मुकेश अंबानी को फायदा हुआ है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 19, 2023 5:58 अपराह्न

Gautam Adani
Follow Us
---Advertisement---

Gautam Adani: भारत के मशहूर उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) इस समय काफी मुश्किलों में घिरे हुए हैं। अडानी समूह (Adani Group) पर भारी कर्जा चढ़ा हुआ है। इसी बीच अडानी समूह ने एक बड़े प्रोजेक्ट को अभी रोक दिया है।

जानिए क्या है मुंद्रा प्रोजेक्ट

अडानी समूह की अडानी एंटरप्राइजेज गुजरात के मुंद्रा में पेट्रोकेमिकल बिजनेस की योजना को फिलहाल बंद कर दिया है। बताया जा रहा है कि अडानी समूह ने इस प्रोजेक्ट में 34900 करोड़ रुपये लगाए हैं। जानकारी के मुताबिक, गुजरात के कच्छ इलाके में मुंद्रा पोर्ट का काम रोक दिया है।

ये भी पढ़ें: UIDAI ने आधार कार्ड होल्डर्स को दी खुशखबरी, मुफ्त में कर सकेंगे ऑनलाइन डाक्यूमेंट्स अपडेट

हिंडनबर्ग रिसर्च ने पहुंचाया अडानी को बड़ा नुकसान

आपको बता दें कि अमेरिका की रिसर्च फर्म कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ( Hindenburg Report) की रिपोर्ट आने के बाद अडानी समूह लगातार अपने निवेशकों में फैले साख की चिंता को कम करने का प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में अडानी समूह ने ये निर्णय लिया है। हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद हुए नुकसान को कम करने के अडानी अपने संसाधनों पर अधिक ध्यान दे रहा है।

क्या है अडानी का बड़ा प्रोजेक्ट

अडानी समूह ने साल 2021 में कोयले से पीवीसी बनाने वाले प्लांट को नए तरीके से बनाया जा रहा है। कोयले से पीवीसी बनाने वाले प्लांट का काम फिलहाल रुक गया है। अडानी समूह ने इसके लिए मुंद्रा पेट्रोकेम लिमिटेड का निर्माण किया था।

रिलायंस का राज कायम

आपको जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल पीवीसी बनाने के मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज एकछत्र राज कर रही है। अडानी समूह को इस प्रोजेक्ट के बंद से काफी बड़ा नुकसान उठाना होगा, क्योंकि अभी इस फील्ड में रिलायंस का दबदबा बना हुआ है। रिलायंस देश की सबसे बड़ी पेट्रोकेमिकल कंपनी है। इस तरह पेट्रोकेमिकल में रिलायंस को टक्कर देने के लिए अडानी समूह को अभी और इंतजार करना होगा।

ये भी पढ़ें: Salary Hike: सरकारी कर्मचारियों की मौज, पे स्केल में 20 फीसदी की बढ़ोतरी

 

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 11, 2026

Lucknow News

अगस्त 9, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 9, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 8, 2026

UPI Charges

अगस्त 8, 2026