---Advertisement---

Gold Rate Today: सातवें आसमान पर पहुंची सोने की कीमत, चांदी ने भी मारी उछाल, जानें क्या है आपके शहर का हाल

Gold Rate Today: अगर आज के दिन सोना या चांदी खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि आज खरीदारी करना आपको महंगा पड़ सकता है। कल सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और इस उछाल के बाद सोने ने नया रिकॉर्ड बना दिया। इस 380 रुपए के उछाल के बाद सोने की ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: जनवरी 25, 2023 8:15 पूर्वाह्न | Updated: जनवरी 25, 2023 9:51 पूर्वाह्न

gold rate today
Follow Us
---Advertisement---

Gold Rate Today: अगर आज के दिन सोना या चांदी खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि आज खरीदारी करना आपको महंगा पड़ सकता है। कल सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और इस उछाल के बाद सोने ने नया रिकॉर्ड बना दिया। इस 380 रुपए के उछाल के बाद सोने की कीमतें 57490 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई हैं। इसके साथ ही चांदी की कीमतों में 200 रुपए का उछाल देखने को मिला जिसके बाद चांदी की 72500 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई हैं।

IBJA पर क्या है भाव?

(IBJA) Indian Bullion Jewellers Association के अनुसार कल सुबह के मुकाबले शाम को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। कल सुबह सोने की कीमत 57362 रुपए प्रति 10 ग्राम थीं जो शाम को कम होकर 57322 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गईं। वहीं कल सुबह चांदी की कीमत 68006 रुपए प्रति किलोग्राम थीं जो शाम को बढ़कर 68137 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई हैं।

Gold PurityRate as per 10 Grams
99.9 Purity (24 Carat) Rs. 57322
91.6  Purity (22 Carat)Rs. 52507
75.0 Purity (18 Carat)Rs. 42992

क्या है अब तक का ऑलटाइम हाई?

बता दें कि 20 जनवरी 2023 को सोने ने अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। तब सोने की कीमत 57110 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई थीं और आज सोने ने इस रिकॉर्ड को तोड़कर नया रिकॉर्ड बनाया है। आज सोने की कीमत 57490 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई हैं। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 7480 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से सस्ती मिल रही है। बता दें कि चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपए प्रति किलोग्राम है।

ये भी पढ़ें: Budget 2023: सरकार कर सकती है एक और आयकर माफी योजना का ऐलान, इन टैक्सपेयर्स की हो जाएगी बल्ले-बल्ले

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो आप BIS Care App का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। BIS Care App जिससे ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी शिकायत भी कर सकते हैं।

मिस कॉल देकर जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

गोल्ड के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। इस नंबर पर मिसकॉल देने के कुछ ही देर बाद आपको एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स या जानकारी के लिए www.ibja.com या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price

City22K Gold in Rupees24K Gold in RupeesSilver in Rupees
चेन्नई535505842074000
मुंबई527005749072500
दिल्ली528505765072500
कोलकाता527005749072500
बंगलुरू527505755074000
हैदराबाद527005749074000
पुणे527005749072500
अहमदाबाद527505755072500
सूरत527505755072500
जयपुर528505765072500
लखनऊ528505765072500
पटना527505755072500
नागपुर527005749072500
चंडीगढ़528505765072500
भुवनेश्वर527005749074000
गुड़गांव528505765072500
गाजियाबाद528505765072500
नोएडा528505765072500

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network उत्तरदायी नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: CM Bhagwant Mann का किशोर छात्रों को एक और उपहार,अब उच्च शिक्षण संस्थानों का कर सकेंगे अनुभव

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026

कल का मौसम 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Airtel AI Protection

फ़रवरी 11, 2026