---Advertisement---

Gold-Silver Rates Today: सोने-चांदी की चमक हुई फीकी, इतने कम हो गए दाम…यहां जानें लेटेस्ट रेट्स

भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। आज एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 16, 2023 6:30 पूर्वाह्न

Gold-Silver Rates Today
Follow Us
---Advertisement---

Gold-Silver Rates Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। आज एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले कुछ दिनों से दोनों ही धातुओं की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। मलमास खत्म होने के बाद अब एक बार फिर शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में लोग सोने-चांदी से बने आभूषण खरीदने की तैयारी में जुट गए हैं।

जानकारी के अनुसार शनिवार और रविवार को केंद्र सरकार की ओर से सोने और चांदी के दाम नहीं जारी किए जाते हैं। आज इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से कीमत नहीं जारी की गई है। लेकिन अगर हम गुड रिटर्न्स की बात करें तो यहां दोनों ही धातुओं की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोने की कीमत 61,040 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। 22 कैरेट सोने के दाम 55,950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं।

ये भी पढ़ें: Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana के तहत लाखों लोगों को मिल रहा “मुफ्त राशन”, ऐसे उठाएं लाभ

IBJA पर सोने-चांदी के दाम

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर आज सोने और चांदी की कीमत नहीं जारी की गई है। आज दोनों ही धातुओं के दाम जस के तस हैं। 999 शुद्धता वाले सोने की कीमत की बात करें तो 60,880 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए। साथ ही 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 60,636 रुपए प्रति 10 ग्राम, 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 55,766 रुपए प्रति 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 45,660 रुपए प्रति 10 ग्राम और 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 35,615 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए। आज चांदी के भाव 75,689 रुपए प्रति किलोग्राम हैं।

Gold PurityRate as per 10 Grams
99.9 Purity (24 Carat)Rs. 60,880
91.6 Purity (22 Carat)Rs. 55,766
75.0 Purity (18 Carat)Rs. 45,660

गुड रिटर्न्स पर सोना-चांदी के दाम

Good Returns पर आज दोनों ही धातुओं की कीमत में बदलाव देखने को मिला है। सोने और चांदी की कीमतों में आज भारी गिरावट देखने को मिली है। 24 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो 760 रुपए की गिरावट के बाद दाम 61,040 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए। इसके साथ ही 22 कैरेट सोने की कीमत में 700 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई। जिसके बाद कीमत 55,950 रुपए प्रति 10 ग्राम दईज की गई। वहीं, चांदी की कीमत में भी आज 1100 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद दाम 78,500 रुपए पर पहुंच गए हैं।

बड़े शहरों में Gold-Silver Rates Today

City22K Gold in Rupees24K Gold in RupeesSilver in Rupees
चेन्नई57,30062,50081,500
मुंबई56,65061,80078,500
दिल्ली56,80061,95078,500
कोलकाता56,65061,80078,500
बेंगलुरु56,70061,85081,500
हैदराबाद56,65061,80081,500
पुणे56,65061,80078,500
अहमदाबाद56,70061,85078,500
सूरत56,70061,85078,500
जयपुर56,80061,95078,500
लखनऊ56,80061,95078,500
पटना56,70061,85078,500
नागपुर56,65061,80078,500
चंडीगढ़56,80061,95078,500
भुवनेश्वर56,65061,80081,500
गुड़गांव56,80061,95078,500
गाजियाबाद56,80061,95078,500
नोएडा56,80061,95078,500

एक Missed Call से पता करें भाव

सोने-चांदी के दाम आप घर बैठे भी पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको 8955664433 नंबर पर एक मिस्ड कॉल देना होगा। इसके बाद आप मैसेज के जरिए घर बैठे दोनों ही धातुओं की लेटेस्ट कीमत पता कर सकते हैं। साथ ही आप India Bullion and Jewellers Association की वेबसाइट पर जाकर भी दोनों ही धातुओं की कीमत पता कर सकते हैं। साथ ही Good Returns और MCX पर भी आप सोने-चांदी की कीमत पता कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network/Website/Writer  के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network/Website/Writer उत्तरदायी नहीं होगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Russia Social Media Ban

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Ahmedabad plane Crash

फ़रवरी 12, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 12, 2026

Delhi Tantrik Murders

फ़रवरी 12, 2026