---Advertisement---

Indian Railways: रेल प्रेमियों का बढ़ेगा रोमांच! 220 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन, रेलवे का नया प्लान तैयार, जानें सबकुछ

Indian Railways: रेल प्रेमियों को जल्द बड़ी खुशखबरी मिलने जा रही है, जिससे उनका रोमांच और बढ़ने की उम्मीद है। सात ही यात्रियों को नया अनुभव मिलेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 9, 2026 5:53 अपराह्न

Indian Railways
Follow Us
---Advertisement---

Indian Railways: अगर आप रेल प्रेमी है और तो रेलवे की तरफ से जल्द आपको बड़ी खुशखबरी मिलने जा रही है। जानकारी के मुताबिक Indian Railways की तरफ से दो नई ट्रेनों का निर्माण किया जाएगा, जिसकी अधिकतम स्पीड 220 किलोमीटर प्रतिघंटे की होगी और यह 200 की स्पीड से पटरियों पर दौड़ेगी। मालूम हो कि अभी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन इकलौती ऐसी ट्रेन है, जिसकी अधिकतम स्पीड 180 किलोमीटर प्रतिघंटे है। 220 किलोमीटर वाली ट्रेन बनकर तैयार होती है तो दिल्ली से बिहार की दूरी केवल 5 घंटे की रह जाएगी, जबकि अभी 12-13 घंटे का समय लगता है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

220 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

Indian Railways देश में सेमी-हाई स्पीड ट्रेनों का नेटवर्क मजबूत करने पर काम कर रहा है। मौजूदा ट्रैक को अपग्रेड किया जा रहा है हाई-स्पीड कॉरिडोर विकसित किए जा रहे हैं आधुनिक सिग्नलिंग सिस्टम लगाए जा रहे हैं लक्ष्य है कि ट्रेनें 200–220 किमी/घंटा की स्पीड से सुरक्षित तरीके से दौड़ सकें।

इस योजना का फायदा खासतौर पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन समेत प्रीमियम ट्रेनों को मिलेगा। इसके अलावा अन्य ट्रेनों का भी निर्माण किया जाएगा, ताकि भारत और नई हाई स्पीड ट्रेनों को चलाया जा सके। मालूम हो कि अभी भारत में सेमी हाई स्पीड ट्रेनों का ही संचालन जारी है।

कब तक हो सकता है नई ट्रेनों का निर्माण

रेलवे बोर्ड ने 23 मार्च 2026 को चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) के महाप्रबंधक को लिखे एक पत्र में, 2027-28 के कोच उत्पादन कार्यक्रम के तहत दो 16-कार ब्रॉड गेज ट्रेनसेट को शामिल करने की मंजूरी दी है। माना जा रहा है कि यह ट्रेन 2028 तक पटरियों पर दौड़ सकती है। हालांकि रेलवे के सामने कुछ चुनौतियां भी आने की उम्मीद है। क्योंकि ठंड से समय पटरियों पर घने कोहरे के कारण ट्रेन की रफ्तार पूरी तरह से थम जाती है। इसके अलावा उस हिसाब से पटरी तैयार करना भी एक चैलेंज होगा।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026