---Advertisement---

Indian Railways: क्या है भारतीय रेलवे का मुफ्त इलाज नियम? यहां जाने यात्रियों को मिलती है कौन सी खास सुविधाएं

Indian Railways: रेलवे के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की तबीयत खराब या कोई दुर्घटना हो जाती है तो सारा खर्चा रेलव द्वारा उठाया जाता है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 13, 2024 6:00 अपराह्न

Indian Railway
Follow Us
---Advertisement---

Indian Railways: अगर आप भी भारतीय रेलवे में सफर करते है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। रेलवे मैनुअल के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की तबीयत खराब हो जाती है उसके किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो सारा खर्चा रेलव द्वारा उठाया जाता है जब तक व्यक्ति ठीक नहीं हो जाता है। अगर ट्रेन, रेलवे स्टेशन या फिर स्टेशन परिसर में कहीं भी किसी के साथ कोई दुर्घटना होती है तो इलाज की जिम्मेदारी Indian Railways की होती है। इसमे सबसे खास बात यह है कि अगर किसी व्यक्ति के पास टिकट नहीं बी होता है फिर भी उसका इलाज रेलवे द्वारा ही कराया जाएगा।

क्या है भारतीय रेलवे का स्पेशल नियम

भारतीय रेलवे मैनुअल के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति ट्रेन से यात्रा करने के लिए प्लेटफॉर्म या स्टेशन पर पहुंचता है या स्टेशन परिसर में पहुंचता है और उस दौरान यात्री के साथ कोई अप्रिय घटना घट जाती है, जिससे वह घायल हो जाता है। रेलवे की जिम्मेदारी है कि उसे तुरंत अस्पताल ले जाकर इलाज कराये। भले ही पीड़ित के पास किसी तरह का टिकट हो या नहीं। हालांकि बिना टिकट करने वाले पर रेलवे द्वारा कार्रवाई की जाएगी लेकिन पहले उसका इलाज कराया जाएगा।

2 करोड़ यात्री करते है सफर

देशभर में 7000 से ज्यादा रेलवे स्टेशन हैं. इसमें ए, बी, सी और डी श्रेणी के स्टेशन शामिल हैं। यहां से प्रतिदिन 2 करोड़ से अधिक यात्री यात्रा करते हैं और 10000 से अधिक ट्रेनें संचालित होती हैं। इसमें प्रीमियम ट्रेनों के अलावा एक्सप्रेस, मेल और पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। गौरतलब है कि कई बार यात्री ट्रेन के अंदर और फिर रेलवे स्टेशन पर दुर्घटना का शिकार हो जाते है तो रेलवे द्वारा उस व्यक्ति का पूरा खर्चा उठाया जाता है जब तक वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

PM Modi

अप्रैल 16, 2026

कल का मौसम 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Heatwave Alert 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026