---Advertisement---

IRCTC: रेल यात्रियों को तगड़ा झटका, प्रीमियम ट्रेनों में नो फूड ऑप्शन का विकल्प खत्म! जानें असल सच्चाई

IRCTC: हर रोज लाखों की संख्या में लोग ट्रेन से अपने गंतव्य तक पहुंचते है। यह कहना गलत नहीं होगा कि रेलवे लोगों का दिल है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 25, 2025 1:36 अपराह्न

IRCTC
Follow Us
---Advertisement---

IRCTC: हर रोज लाखों की संख्या में लोग ट्रेन से अपने गंतव्य तक पहुंचते है। यह कहना गलत नहीं होगा कि रेलवे लोगों का दिल है। बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन यात्रा करते है। इसी बीच एक खबर तेजी से फैल रही है कि प्रीमियम ट्रेनों में नो फूड ऑप्शन का विकल्प हट गया है, यानि अब यात्रियों को मर्जी के बिना भी उन्हें खाना लेना ही पड़ेगा। जिसके बाद कई तरह की अटकलें शुरू हो गई है। चलिए आपको बताते है कि इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

रेल यात्रियों को तगड़ा झटका – IRCTC

भारतीय रेलवे देशवासियों की दिल की धड़कन है। इसी बीच इससे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल राजधानी, तेजस, शताब्दी, दुरंतों, वंदे भारत ट्रेन जैसी प्रीमियम ट्रेनों में यात्रियों को खाना दिया जाता है। जब पैसेंजर अपना टिकट बुक करते है तो उसी वक्त खाना चुनने का विकल्प आता है। अगर कोई यात्री खाना नहीं लेना चाहता है तो वहां नो फूड ऑप्शन का भी विकल्प रहता है। जिसके बाद टिकट का पैसा कुछ कम हो जाता है। लेकिन यात्रियों की तरफ से शिकायत की जा रही है कि रेलवे मे नो फूड का विकल्प नहीं आ रहा है। कई यात्री इसे लेकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे है।

क्या सच में प्रीमियम ट्रेनों में नो फूड ऑप्शन का विकल्प खत्म?

सोशल मीडिया और न्यूज में यह खबरे तेजी से फैल रही है कि कया प्रीमियम ट्रेनों में नो फूड का ऑप्शन खत्म हो गया है, तो हम आपको बता दें कि आईआरसीटीसी की बेवसाइट पर नो फूड का विकल्प नहीं हटाया गया है। दरअसल वेबसाइट और ऐप के नए इंटरफेस (UI Update) में उसकी स्थिति बदली गई है। यही वजह है कि अब टिकट बुक करते वक्त फूड ऑप्शन ने नो फोड का ऑप्शन नहीं आ रहा है।

अब ये विकल्प पेज के नीचे की ओर दिया गया है। यानि टिकट बुक करते वक्त यात्रियों को कुछ सावधानी रखनी होगी, नहीं तो ना चाहते हुए भी खाने का विकल्प बुक हो जाएगा। और यात्रियों को ज्यादा पैसा देना पड़ेगा। वह नो फूड का विकल्प चुनने के लिए पैसेंजर को उसी पेज पर थोड़ा नीचे आना होगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026