---Advertisement---

Noida International Airport की नई सुविधा से यात्रियों की बल्ले-बल्ले, शुरू हुई फास्ट टैक्सी सेवा, जानें सबकुछ

Noida International Airport: देश के सबसे चर्चित और एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट पर जल्द फ्लाइटों का संचालन शुरू होने जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 28, 2026 5:27 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Noida International Airport: देश के सबसे चर्चित और एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट पर जल्द फ्लाइटों का संचालन शुरू होने जा रहा है। संचालन से पहले एयरपोर्ट यात्रियों के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं दुरूस्त कर रही है, ताकि उन किसी प्रकार की परेशानी ना हो। बता दें कि एयरपोर्ट कई मायनों में एक गेमचेंजर साबित होने जा रहा है।

साथ ही Noida International Airport शुरू होने से दिल्ली एयरपोर्ट का दवाब कम होगा। साथ ही दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ पश्चिमी यूपी के कई शहरों को फायदा होने की उम्मीद है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Noida International Airport की नई सुविधा से यात्रियों की होगी मौज

बता दें Noida International Airport ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से निर्बाध कनेक्टिविटी अब उपलब्ध है। हमारी एयरपोर्ट टैक्सी सेवा और भरोसेमंद कैब पार्टनर्स के साथ आसानी से यात्रा करें”।नई टैक्सी सेवा शुरू होने से सबसे बड़ा फायदा उन यात्रियों को होगा जो देर रात या व्यस्त समय में एयरपोर्ट पहुंचते हैं।

पहले यात्रियों को टैक्सी मिलने में काफी समय लग जाता था, लेकिन अब स्मार्ट सिस्टम के जरिए तुरंत कैब उपलब्ध कराई जाएगी। एयरपोर्ट प्रशासन का दावा है कि इस सेवा से यात्रियों का समय बचेगा और यात्रा अनुभव पहले से ज्यादा बेहतर होगा।

ऐसे यूज कर सकेंगे टैक्सी सेवा

Noida International Airport पर शुरू की गई यह सुविधा पूरी तरह डिजिटल सिस्टम पर आधारित बताई जा रही है। यात्रियों को मोबाइल ऐप, क्यूआर कोड और डिजिटल कियोस्क के जरिए टैक्सी बुक करने की सुविधा दी जाएगी।

इसके अलावा एयरपोर्ट परिसर में विशेष टैक्सी जोन भी बनाए गए हैं, जहां से यात्रियों को तुरंत गाड़ी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही नई टैक्सी सेवा से एयरपोर्ट के बाहर लगने वाली भीड़ और अव्यवस्था में भी कमी आएगी। डिजिटल कतार प्रणाली के जरिए टैक्सियों का संचालन अधिक व्यवस्थित तरीके से किया जाएगा।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 29 May 2026

मई 28, 2026

कल का मौसम 29 May 2026

मई 28, 2026

CM Mohan Yadav

मई 28, 2026

Anurag Dhanda

मई 28, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 28, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 28, 2026