---Advertisement---

RBI Repo Rate: आरबीआई ने नहीं किया रेपो रेट में कोई बदलाव, अब महंगा नहीं होगा कर्ज, जानें डिटेल

RBI Repo Rate: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आम लोगों को बड़ी सौगात दी। तीन दिनों तक चली मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक के बाद रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया। अब लोगों को लोन और अधिक महंगा नहीं मिलेगा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 6, 2023 11:42 पूर्वाह्न

RBI Repo Rate
Follow Us
---Advertisement---

RBI Repo Rate: देश के केंद्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आज गुरुवार को लोगों को बड़ी राहत दी। दरअसल, बीते तीन दिनों से चल रही आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद RBI ने रेपो रेट में इजाफा नहीं करने का फैसला किया। मतलब RBI ने रेपो रेट की दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।

गर्वनर शक्तिकांत दास ने क्या कहा

आरबीआई के गर्वनर शक्तिकांत दास ने प्रेस वार्ता में कहा कि मौद्रिक नीति समिति की बैठक में रेपो रेट में इजाफा करने के फैसला नहीं किया गया है। गर्वनर शक्तिकांत दास ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कई चुनौतियां हैं और इसका प्रभाव भारत पर पड़ता देखा जा रहा है। मगर इसके बाद आरबीआई ने बहुमत से रेपो रेट नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया है। 

ये भी पढ़ें: UIDAI ने आधार कार्ड होल्डर्स को दी खुशखबरी, मुफ्त में कर सकेंगे ऑनलाइन डाक्यूमेंट्स अपडेट

आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास ने कहा कि समिति के इस फैसले के बाद रेपो रेट की दर को 6.5 फीसदी पर ही बनाए रखा है। उन्होंंने कहा कि भारतीय बैंकिंग सेक्टर काफी मजबूत स्थिति में है। उन्होंंने आगे कहा कि देश में महंगाई के मोर्चे पर आरबीआई के सामने अभी कई बड़ी चुनौतियां हैं। उन्होंंने कहा कि जब तक महंगाई दर आरबीआई के निर्धारित लक्ष्य के समीप नहीं आ जाती, तब तक हमें लगातार काम करना होगा।

आखिरी बार कब बढ़ी थी रेपो रेट

आपको बता दें कि आरबीआई ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए इस साल 8 फरवरी 2023 को आखिरी बार रेपो रेट में 0.25 फीसदी की वृद्धि की थी। हालांकि, ऐसी आशंका जताई जा रही थी कि आरबीआई बैठक के बाद रेपो रेट में 0.25 फीसदी का इजाफा कर सकता है। मगर ऐसा नहीं हुआ।

विकास दर के अनुमान में मामूली बढ़ोतरी

आरबीआई गर्वनर ने कहा कि वित्त वर्ष 2023 में अनाज के उत्पादन में 6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 24 में महंगाई में कमी आने की संभावना है। आरबीआई गर्वनर ने कहा कि वित्त वर्ष 24 में खुदरा महंगाई दर 5.2 प्रतिशत रह सकती है। साथ ही वित्त वर्ष 2024 के लिए आर्थिक विकास दर के अनुमान को 6.4 फीसदी से बढ़ाकर 6.5 फीसदी कर दिया। मतलब जीडीपी में मामूली इजाफा होने का अनुमान लगाया गया।

ये भी पढ़ें: GOOGLE की SMARTWATCH ने SAMSUNG को धूल चटाते हुए छिन ली बादशाहत! जानें यूजर्स को घड़ी में क्या आ रहा पसंद?

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

8th Pay Commission

अगस्त 26, 2026

Vande Bharat Train

अगस्त 25, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 23, 2026

Hydrogen Train

अगस्त 22, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 22, 2026

Vande Bharat Train

अगस्त 21, 2026