---Advertisement---

Silicon Valley Bank Crisis: अमेरिका में बैंकिंग संकट! सिलिकॉन वैली बैंक को किया गया बंद, भारतीय निवेशकों की अटकी सांसें

Silicon Valley Bank Crisis: दुनियाभर में आर्थिक मंदी की सुगबुगाहट के बीच अमेरिका के 16वें सबसे बड़े बैंक सिलिकॉन वैली बैंक को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (FDIC) को बैंक का रिसीवर बनाया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 11, 2023 11:29 पूर्वाह्न

Silicon Valley Bank Crisis
Follow Us
---Advertisement---

Silicon Valley Bank Crisis: दुनिया में एक नए वित्तीय संकट ने दस्तक दी है। दरअसल, अमेरिका में बैंकिंग संकट खड़ा हो गया है। सिलिकॉन वैली बैंक (Silicon Valley Bank) (सीवीबी) को बंद करने के आदेश के बाद अमेरिका के साथ ही दुनियाभर में हलचल शुरू हो गई।

अमेरिकी नियामक ने दिया आदेश

अमेरिकी रेगुलेटर्स ने तुरंत प्रभाव से सीवीबी को बंद कर दिया है। इसके साथ ही अमेरिका नियामक ने फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (FDIC) को बैंक का रिसीवर नियुक्त किया है। साथ ही इसी को कस्टमर्स के पैसों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी भी दी गई है। इस मसले को ध्यान में रखते हुए FDIC ने एक खास दल का गठन भी किया है। कैलिफोर्निया में जारी वित्तीय संकट के बीच सिलिकॉन वैली बैंक पर संकट आया है।

ये भी पढ़ें: Housing Loan: अब घर खरीदना हुआ और भी आसान, इन 5 बैंकों में होम लोन पर महिलाओं को मिल रही भारी छूट

अमेरिका का 16वां सबसे बड़ा बैंक

गौरतलब है कि सिलिकॉन वैली बैंक अमेरिका का 16वां सबसे बड़ा बैंक है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि ये बैंक टेक स्टार्टअप कंपनियों को लोन देने के लिए मशहूर है। वहीं, 2008 की महामंदी के बाद कोई इतना बड़ा बैंक बंद हुआ है। जानकारी के मुताबिक, बैंक के पास 209 अरब डॉलर की संपत्ति है औऱ 175.4 बिलियन डॉलर की धनराशि है। बताया जा रहा है कि अमेरिकी नियामक इस बैंक की संपत्ति को बेचेगा।

अलमेना स्टेट बैंक भी हुआ था बंद

उधर, अमेरिका फेडरल रिजर्व ने बीते डेढ़ साल में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। यही वजह है कि इस बैंक को काफी नुकसान हुआ है। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले साल 2020 में अलमेना स्टेट बैंक भी बंद कर दिया गया था। खबरों के अनुसार, सिलिकॉन वैली बैंक का मुख्य ऑफिस और सभी ब्रॉन्च 13 मार्च से खुलेंगी।

भारतीय निवेशकों की बढ़ी चिंता

सिलिकॉन वैली बैंक के बंद होने से इसकी मूल कंपनी एसवीबी फाइनेंशियल समूह के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई है। कंपनी के शेयरों में 70 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इस बड़े झटके का असर भारत पर भी पड़ा है। आपको बता दें कि एसवीबी का भारत में सबसे बड़ा निवेश एसएएएस में है। ऐसे में भारतीय निवेशकों में इसे लेकर चिंता काफी बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें: Scholarship Scheme: सरकार विद्यार्थियों को दे रही 36 हजार रुपए की मदद, लास्ट डेट से पहले फटाफट करें आवेदन

 

 

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026