---Advertisement---

SIP: 1 करोड़ का रिटायरमेंट फंड 20000 की सैलरी में बनाने के लिए इस तरह से करें निवेश

SIP: आज के समय में हर कोई निवेश करना चाहता है, मगर इसके लिए जरूरी है कि निवेश के लिए अच्छी रकम और जानकारी। अक्सर लोगों को निवेश की सही जानकारी नहीं होती है और वो समय पर अच्छे तरीके से निवेश नहीं करते हैं। अगर आपकी सैलरी कम है तो निवेश की योजना बनाना ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 5, 2024 3:01 अपराह्न

SIP
Follow Us
---Advertisement---

SIP: आज के समय में हर कोई निवेश करना चाहता है, मगर इसके लिए जरूरी है कि निवेश के लिए अच्छी रकम और जानकारी। अक्सर लोगों को निवेश की सही जानकारी नहीं होती है और वो समय पर अच्छे तरीके से निवेश नहीं करते हैं। अगर आपकी सैलरी कम है तो निवेश की योजना बनाना और मुश्किल हो जाता है।

SIP से पूरा होगा आपका आर्थिक लक्ष्य

ऐसे में एक छोटी सी बचत से भविष्य में आर्थिक स्तर पर काफी सुधार लाया जा सकता है। अगर आपकी महीने की इनकम 20 हजार रुपये है तो भी आप करोड़पति बन सकते हैं। इसके लिए आपको सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लानिंग यानी एसआईपी (SIP) का सहारा लेना होगा।

क्या कहता है आर्थिक नियम

अगर आपकी पैसा बचाकर रखते हैं तो उसे सही जगह पर निवेश करें। इससे आपके धन में बढ़ोतरी होगी। साथ ही आर्थिक स्थिति में भी काफी सुधार आ सकता है। आपको बता दें कि आर्थिक नियम कहता है कि हर इंसान को अपनी इनकम का 20 फीसदी हिस्सा बचाना चाहिए।

इस तरह से बनाएं निवेश की योजना

मान लीजिए आपकी सैलरी महीने की 20 हजार रुपये है। ऐसे में नियम के मुताबिक, आपको हर महीने 4 हजार रुपये का निवेश करना है। वहीं, आपको बाकी के 16 हजार रुपयों में सभी खर्चों को पूरा करना है। इसके साथ ही 4 हजार रुपये निवेश आपको लगातार लॉन्ग टर्म में करना है।

Mutual Fund SIP से होगा फायदा

आपको निवेश के लिए कई तरह के ऑप्शन मिल जाएंगे। मगर आजकल म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) एक बेहतर विकल्प के तौर पर सामने आया है। आप म्यूचुअल फंड के तहत सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लानिंग (SIP) के जरिए निवेश करके भविष्य के लिए एक अच्छा फंड इकट्ठा किया जा सकता है। एसआईपी का औसत रिटर्न लगभग 12 फीसदी है।

जानिए क्या है तरीका

अगर आप हर महीने 4 हजार रुपये की रकम को एसआईपी के जरिए निवेश करते हैं और इस निवेश को 28 सालों तक जारी रखते हैं तो 28 सालों में आपका कुल निवेश 1344000 रुपये हो जाएगा। वहीं, मैच्योरिटी पर आपके पास 9690339 रुपये का फंड हो जाएगा।

इस तरह से 28 साल में आपको 11034339 रुपये का रिटर्न मिलेगा। वहीं, अगर आप अपने निवेश को 2 साल और आगे लेकर जाते हैं यानी 30 साल निवेश करते हैं तो आपको 14119655 रुपये मिल सकते हैं। इस निवेश योजना के जरिए आप अपनी रिटायमेंट पर 1 करोड़ से अधिक का फंड जुटाने में कामयाब हो सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

मई 13, 2026

Lucknow News

मई 12, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 12, 2026

PM Modi

मई 12, 2026

H-1B Visa

मई 10, 2026

Hampton Sky Realty limited

मई 9, 2026