---Advertisement---

Sovereign Gold Bond Scheme: आज से 5 दिन तक यहां हो सकेगी बाजार से सस्ते कीमत पर सोने की खरीदारी, जानें डिटेल

Sovereign Gold Bond Scheme: भारत में सोने के आभूषण संपन्नता के प्रतीक होते हैं। इनको लेकर कहा जाता है कि सामान्य लोग इसका इस्तेमाल बेहद ही कम कर पाते हैं जिसकी वजह है इनका कीमत के लिहाज से महंगा होना।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 11, 2023 10:51 पूर्वाह्न

Sovereign Gold Bond Scheme
Follow Us
---Advertisement---

Sovereign Gold Bond Scheme: भारत में सोने के आभूषण संपन्नता के प्रतीक होते हैं। इनको लेकर कहा जाता है कि सामान्य लोग इसका इस्तेमाल बेहद ही कम कर पाते हैं जिसकी वजह है इनका कीमत के लिहाज से महंगा होना। हालाकि ऐसा नहीं है और अब सोना आधुनिकता का हिस्सा बन चुका है और देश के हर वर्ग के लोग इसका व्यापक तौर पर इस्तेमाल करते देखे जाते हैं। हालाकि लोग इस बात का बेसब्री से इंतेजार करते हैं कब सोना सस्ता हो और मौके का लाभ उठा कर इसे खरीद लिया जाए।

अब इस संबंध में एक अच्छी खबर बाजार से आई है जहां सॉवेरन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2023-24 (Sovereign Gold Bond) के तहत आरबीआई ने बाजार से सस्ते कीमत पर सोना उपलब्ध कराने का मौका दिया है।

आज से खरीद सकते हैं सस्ता सोना

बता दें कि सॉवेरन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2023-24 के तहत सोने को बाजार से सस्ते भाव पर खरीदा जा सकता है। इस क्रम में इसकी दूसरी सीरीज आज यानी 11 सितंबर से शुरू है। इसको लेकर पहले भी नोटिफिकेशन जारी किए गए थे। ऐसे में अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो ये आपके लिए बढ़िया मौका है। बता दें कि सरकार ने सॉवेरन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत इसकी कीमत 5923 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से तय की है। खबर है कि इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड से खरीदा जा सकता है। वहीं ऑनलाइन मोड से खरीदारी करने पर ग्राहक 50 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से बचत भी कर सकते हैं।

15 सितंबर तक हो सकेगी खरीदारी

बता दें कि सरकार द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन की माने तो सॉवेरन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) स्कीम के तहत 11 सितंबर से शुरू हुई खरीदारी को 15 सितंबर तक जारी रखा जा सकेगा। वहीं इस दौरान ये भी खबर है कि इसकी खरीदारी ग्राहक ऑनलाइन मोड के साथ ऑफलाइन मोड से भी कर सकता है। इसे एनएसई, बीएसई, गोल्ड बॉन्ड बैंकों, डॉकघर, मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों और स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड से खरीदा जा सकता है। सरकार की ओर से आरबीआई ने इसकी कीमत 5923 रुपये प्रति ग्राम तय किया है। इसके अतिरिक्त ऑनलाइन मोड से खरीदारी करने पर इसे 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट के साथ 5873 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से खरीदा जा सकेगा। वहीं इसके अतिरिक्त अगर आप सोने पर निवेश करना चाहते हैं तो आपको इस तय समयावधि के दौरान निर्धारित मूल्य पर 2.50 फीसदी के छमाही आधार पर ब्याज भी उपलब्ध कराया जाएगा।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network/Website/Writer के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network/Website/Writer उत्तरदायी नहीं होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CNG-PNG Price Hike

मई 30, 2026

PM Surya Ghar Yojana

मई 29, 2026

Noida International Airport

मई 28, 2026

Petrol Diesel Price Hike

मई 25, 2026

Marco Rubio

मई 24, 2026

Income Tax News

मई 23, 2026