---Advertisement---

Vande Bharat Sleeper Train को लेकर आई बड़ी जानकारी, खबर सुन झूम उठेंगे यात्री; जानें पूरी डिटेल

Vande Bharat Sleeper Train: वंदे भारत ट्रेन के सफल परिचालन के बाद अब लोगों को वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का इंतजार है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 4, 2024 4:26 अपराह्न

Vande Bharat Sleeper Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Sleeper Train: वंदे भारत ट्रेन के सफल परिचालन के बाद अब लोगों को Vande Bharat Sleeper Train का इंतजार है। गौरतलब है कि वंदे भारत ट्रेन भारत की पहली हाईस्पीड ट्रेन है जो अधिकतम 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। वहीं अब वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कुछ दिन पहले ही रेल मंत्री ने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा कि Vande Bharat Sleeper Train का परिचालन इस साल के आखिरी में शुरू हो सकता है। वहीं अब इसके किराए को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। चलिए आपको इस लेख के माध्यम से बताते वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर लेटेस्ट अपडेट

इस साल के आखिरी में शुरू हो सकता है परिचालन

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्लीपर ट्रेन को लेकर बड़ा अपडेट देते हुए कहा था कि अगले तीन महीने के अंदर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पटरी पर दौड़ सकती है। उम्मीद लगाई जा रही है कि इस साल के आखिरी में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का परिचालन शुरू हो सकता है।

Vande Bharat Sleeper Train का कितना होगा किराया

कई लोगों के मन में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के किराए को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कई लोगों को मानना है कि इसका किराया काफी अधिक हो सकता है, लेकिन आपको बता दें कि रेल मंत्री ने किराए से भी जुड़ी जानकारी देते हुए कहा था कि नई ट्रेन का किराया राजधानी के बराबर रह सकता है। यानि कम पैसे में यात्रियों को ट्रेन के भीतर आधुनिक सुविधा प्रदान की जाएगी।

इन रूटों पर चल सकती है नई भारत वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

देश की पहली Vande Bharat Sleeper Train किस रूट पर चलाई जाएगी, इसे लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। माना जा रहा है कि यह दिल्ली से मुबंई या फिर दिल्ली से पटना के बीच चल सकती है। हालांकि इसे लेकर अभी तक रेलवे द्वारा किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी ट्रेन

जानकारी के मुताबिक ट्रेन में यूएसबी चार्जिंग प्रावधान, अंदर डिस्प्ले पैनल और सुरक्षा कैमरे, मॉड्यूलर पेंट्री के साथ रीडिंग लाइट, सार्वजनिक घोषणा और दृश्य सूचना प्रणाली शामिल है। यानि अब यात्रियों को ट्रेन के अंदर किसी प्रकार की चिंता नहीं करनी होगी। स्टेशन आने से पहले ही यात्रियों को सूचित कर दिया जाएगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026