---Advertisement---

दिवाली से पहले यात्रियों को मिलेगी Vande Bharat Sleeper Train की सौगात! छठ पूजा में घर जानें वाले पैसेंजर्स को हो सकता है बड़ा फायदा; जानें सबकुछ

Vande Bharat Sleeper Train: देश की सबसे चर्चित ट्रेनों में से एक यानि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के संचालन पर बड़ा अपडेट सामने आया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 5, 2025 1:21 अपराह्न

Vande Bharat Sleeper Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Sleeper Train: देश की सबसे चर्चित ट्रेनों में से एक यानि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के संचालन पर बड़ा अपडेट सामने आया है। इसी जानकारी खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है। दरअसल एक कार्यक्रम के दौरान रेल मंत्री ने बता दिया कि आखिर Vande Bharat Sleeper Train पटरियों पर कब से दौड़ेगी। गौरतलब है कि वंदे भारत ट्रेन के सफल संचालन के बाद भारतीय रेलवे ने लंबी दूरी के लिए इस ट्रेन को बनाया है। वहीं सुविधा के लिहाज से यह ट्रेन राजधानी, तेजस जैसी ट्रेनों को सीधी टक्कर देगी। इस ट्रेन में स्लीपर कोच होंगे, जिससे यात्री आरामदायक सफर करके अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

दिवाली से पहले पटरियों पर दौड़ेगी Vande Bharat Sleeper Train

गुजरात के भावनगर में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए कहा कि सितंबर में Vande Bharat Sleeper Train का संचालन शुरू किया जाएगा। मालूम हो कि इस ट्रेन का ट्रायल बहुत पहले ही पूरा कर लिया गया था। अगर इस ट्रेन के अधिकतम स्पीड की बात करें तो ये 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। यह कहना गलत नहीं होगा कि दिवाली से पहले रेल प्रेमियों को वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। बता दें कि दिवाली और छठ पूजा के समय बड़ी संख्या में लोग अपने गांव, घर का रूख करते है। कई बार ट्रेन में सीट नहीं होने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यही कारण है कि रेलवे ने सितंबर में इस वंदे भारत ट्रेन को चलाने का फैसला किया है।

छठ पूजा में घर जानें वाले पैसेंजर्स को मिल सकता है बड़ा तोहफा

Vande Bharat Sleeper Train के रूट को लेकर अभी तक अधिकारिक ऐलान तो नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि इस ट्रेन को दिल्ली से पटना चलाया जा सकता है, अगर ऐसा होता है तो छठ पूजा में घर जानें वाले यात्रियों को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि देश के कई राज्यों से लोग दिवाली और छठ पूजा के लिए बिहार का रूख करते है। रेलवे की तरफ से कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाता है, लेकिन फिर भी बड़ी संख्या में यात्री टिकट से वंचित रह जाते है। वहीं अब वंदे भारत स्लीपर ट्रेन संचालन से यात्रियों को फायदा होने की उम्मीद है। हालांकि रूट और तारीख को लेकर अभी तक रेलवे की तरफ से अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026