---Advertisement---

Abu Azmi: Aurangzeb विवाद बढ़ने पर कुछ ही घंटों में अपनी बात से पलटे SP नेता, कहा- ‘किसी का अपमान नहीं किया’ जानें पूरा माजारा

Abu Azmi: Aurangzeb विवाद बढ़ने के बाद सपा नेता अबू आजमी ने अपने बयान को वापस ले लिया है। सपा नेता ने कहा कि मैंने किसी का अपमान नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 4, 2025 5:40 अपराह्न

Abu Azmi
Follow Us
---Advertisement---

Abu Azmi: समाजवादी पार्टी यानी एसपी के वरिष्ठ नेता अबू आजमी अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। सपा नेता और महाराष्ट्र सपा प्रमुख अबू आजमी ने हाल ही में क्रूर मुगल शासक Aurangzeb को लेकर संवेदनशील बयान दिया था। मगर सपा नेता ने कुछ ही घंटों के भीतर अपने शब्दों को वापस ले लिया है। मंगलवार को महाराष्ट्र विधानसभा में सपा नेता के बयान पर जोरदार हंगामा देखने को मिला। मगर विवाद बढ़ने के बाद सपा नेता ने मुगल शासक पर की गई अपनी टिप्पणी को लेकर कहा कि मैंने किसी का अपमान नहीं किया है।

Abu Azmi ने विवाद बढ़ने पर वापस लिया अपना बयान

समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता अबू आजमी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर Aurangzeb विवाद के संबंध में लंबा पोस्ट लिखा है। सपा नेता ने लिखा, ‘मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़ कर दिखाया गया है। औरंगजेब रहमतुल्लाह अलेह के बारे में मैंने वही कहा है, जो इतिहासकरों और लेखकों ने कहा है। मैंने छत्रपति शिवाजी महाराज, संभाजी महाराज या अन्य किसी भी महापुरषों के बारे में कोई अपमानजनक टिपण्णी नहीं की है, लेकिन फिर भी मेरी इस बात से कोई आहत हुआ है, तो मैं अपने शब्द, अपना स्टेटमेंट वापस लेता हूँ। इस बात को राजनितिक मुद्दा बनाया जा रहा है, और इसकी वजह से महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र को बंद करना मैं समझता हूँ की यह महाराष्ट्र की जनता का नुक्सान करना है।’

Abu Azmi ने मुगल शासक को लेकर की थी यह टिप्पणी

महाराष्ट्र प्रदेश सपा प्रमुख अबू आजमी ने मुगल शासक Aurangzeb को लेकर कहा था कि औरंगजेब का दौर इतना बढ़िया था, कि उस दौर पर भारत सोने की चिड़िया हुआ करता था। अबू आजमी ने आगे कहा था कि भारत का जीडीपी दुनिया का 24 फीसदी था। इस वजह से भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था। सपा नेता के इस बयान के बाद मंगलवार को महाराष्ट्र विधानसभा से सस्पेंड करने की मांग जोरो-शोरों से की गई। ऐसे में महाराष्ट्र विधानसभा को दो बार स्थगित करना पड़ा।

अबू आजमी पर दर्ज हुए कई मामले

सपा नेता के बयान के बाद मंगलवार को महाराष्ट्र विधानसभा में सत्तारुढ़ पार्टी के नेताओं ने दावा किया कि Abu Azmi Aurangzeb के वंशज हैं। सत्तारुढ़ पार्टी के सदस्यों ने कहा कि औरंगजेब ने मराठा समुदाए के राजा छत्रपति संभाजी महाराज की बेहद ही क्रूरता के साथ हत्या की थी। ऐसे में सपा नेता पर देशद्रोह का मामला चलाया जाना चाहिए। आपको जानकारी के लिए बता दें कि Abu Azmi के बयान के बाद उनके खिलाफ कई जगहों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026