---Advertisement---

सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी पर आप नेता Anurag Dhanda हुए आगबबूला, केंद्र सरकार पर कसा तंज, जानें सबकुछ

Anurag Dhanda: पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दामों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है, जिससे मीडिल क्लास की टेंशन बढ़ती जा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 26, 2026 5:37 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दामों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है, जिससे मीडिल क्लास की टेंशन बढ़ती जा रही है। जिसके बाद अब इसे लेकर सियासत भी गरमा चुकी है। इसी मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता Anurag Dhanda ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बढ़ती ईंधन कीमतों का सीधा असर आम लोगों और छोटे परिवहन कारोबार से जुड़े लोगों पर पड़ रहा है। बता दें कि आज ही सीएनजी के दामों में 2 रूपये की बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद आप नेता ने केंद्र सरकार को जमकर घेरा।

सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी पर Anurag Dhanda ने दी प्रतिक्रिया

आप नेता अनुराग ढांडा ने एक खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि “गुड मार्निग मोदी जी”? साथ ही एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट छपी थी, जिसमे लिखा था कि सीएनजी के रेट में 2 रूपये की फिर हुई बढ़ोतरी। गौरतलब है कि पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने सियासत गरमा दी है।

गौरतलब है कि ईंधन की कीमतें हमेशा राजनीतिक और आर्थिक चर्चा का बड़ा मुद्दा रही हैं। विपक्ष जहां इसे महंगाई से जोड़कर सरकार को घेर रहा है, वहीं सरकार की ओर से आमतौर पर वैश्विक ऊर्जा बाजार, आयात लागत और सप्लाई संबंधी कारणों का हवाला दिया जाता है।

ऑटो और टैक्सी चालकों पर पड़ेगा असर

एनजी को लंबे समय से अपेक्षाकृत किफायती ईंधन माना जाता रहा है, इसलिए बड़ी संख्या में ऑटो और टैक्सी चालक इस पर निर्भर हैं। दिल्ली में अब सीएनजी 80 रूपये के पार पहुंच चुका है। कीमतों में बढ़ोतरी होने पर कई संभावित असर देखने को मिल सकते हैं – परिचालन लागत में वृद्धि, किराया बढ़ाने की मांग, दैनिक कमाई पर दबाव, यात्रियों के खर्च में इजाफा हो सकता है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026