---Advertisement---

Arvind Kejriwal: नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नीट पेपर लीक के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी मिलने पर प्रधानमंत्री से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 25, 2026 10:15 अपराह्न

Arvind Kejriwal
Follow Us
---Advertisement---

Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नीट पेपर लीक के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी मिलने पर प्रधानमंत्री से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक अयोग्य और निकम्मे शिक्षा मंत्री की वजह से देश के लाखों बच्चों को ट्रॉमा में नहीं डाला जा सकता। सीबीएसई मूल्यांकन में इतने बड़े स्तर पर हुई गड़बड़ी ने लाखों बच्चों का भविष्य अंधकार में डाल दिया है। छात्र मुफ्त मैनुअल रिवैल्यूएशन, ओएसएम प्रक्रिया रद्द और रिवैल्यूएशन करने की मांग कर रहे हैं, सरकार उनकी मांग पूरी करे। क्योंकि पोर्टल काम नहीं कर रहा है। अगर लॉग हो गए तो पेमेंट गेटवे काम नहीं कर रहा और स्कैन कॉपी भी धूंधली है।

धर्मेंद्र प्रधान जी एक दिन या एक सेकंड के लिए भी इस देश के शिक्षा मंत्री बनने के लायक नहीं हैं

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि अभी सीबीएसई मूल्यांकन में जो इतना बड़ा घोटाला निकला है, उसके बाद प्रधानमंत्री मोदी जी को धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए। धर्मेंद्र प्रधान जी एक दिन या एक सेकंड के लिए भी इस देश के शिक्षा मंत्री बनने के लायक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पहले नीट में धांधली हुई और अब सीबीएसई के इवैल्यूएशन प्रोसेस में इतनी बड़ी धांधली निकलकर आई है। पूरे देश में 12वीं के लाखों बच्चे बहुत ज्यादा स्ट्रेस और डिप्रेशन में हैं। उनके मां-बाप भी बुरी तरह से डिप्रेशन में हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बच्चे मांग कर रहे हैं कि जो भी बच्चे रिवैल्यूएशन की मांग करें, उनका मैनुअल रिवैल्यूएशन करवाया जाए। दूसरा, रिवैल्यूएशन की फीस माफ की जाए। तीसरा, ओएसएम का पूरा प्रोसेस खारिज किया जाए और चौथा, रिवैल्यूएशन जल्द से जल्द करवाया जाए ताकि बच्चों के एडमिशन प्रोसेस पर कोई आंच न आए और वे जल्द अपने कॉलेज में एडमिशन ले सकें।

उनकी बेटी ने जब 40 बार कोशिश की, तब जाकर लॉग इन हो पाया

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बताया जा रहा है कि पिछले चार-पांच दिन से इनका पोर्टल काम नहीं कर रहा है और बच्चे लॉग इन नहीं कर पा रहे हैं। मेरे एक दोस्त ने मुझे बताया कि उनकी बेटी ने जब 40 बार कोशिश की, तब जाकर लॉग इन हो पाया। इनका पेमेंट गेटवे काम नहीं कर रहा है और इन्होंने जो भी स्कैनिंग की है, वह सारी ब्लर है। ये लोग देश को ऐसे 21वीं सदी का भारत बनाएंगे? इन लोगों को शर्म आनी चाहिए।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री कम से कम इतना कर ही सकते हैं। हमारे देश के लाखों बच्चों को एक अयोग्य और निकम्मे शिक्षा मंत्री की वजह से ट्रॉमा में नहीं डाला जा सकता। प्रधानमंत्री जी को तुरंत एक मिनट के अंदर धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करना चाहिए।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 12, 2026