---Advertisement---

यौन शोषण मामले में Brij Bhushan Singh को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने इन शर्तों के साथ दी जमानत

Brij Bhushan Singh: यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह को फिर बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें कुछ शर्तों के साथ फिर जमानत दे दी है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 20, 2023 5:36 अपराह्न

Brij Bhushan Sharan Singh
Follow Us
---Advertisement---

Brij Bhushan Singh: यौन शोषण मामले में आरोपी भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण सिंह को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दी है।

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में आज (20 जुलाई) बृजभूषण सिंह फिर राउज ऐवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। जहां, मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। बृजभूषण के साथ उनके सहयोगी और विनोद सिंह तोमर (सहायक सचिव WFI) को भी कोर्ट ने नियमित जमानत दे दी है।

इन शर्तों के साथ दी जमानत

कोर्ट ने मामले के दोनों आरोपियों को 25-25 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दी है। इसके साथ ही कोर्ट ने दोनों पर कुछ शर्तें भी लगाई है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा, “आप दोनों को जमानत दी जाती है, लेकिन इस दौरान आप दोनों न तो किसी गवाह से मिलेंगे और न ही उन्हें प्रभावित करने के लिए कोई ऑफर देंगे।”

कोर्ट ने आगे कहा, ” जमानत की अवधि के दौरान आप दोनों देश छोड़कर नहीं जा सके। ऐसा करने पर दोनों के खिलाफ वारंट जारी हो सकता है।”

18 जुलाई को मिली थी अंतरिम जमानत

बता दें कि इससे पहले मामले की सुनवाई 18 जुलाई को हुई थी। तब कोर्ट ने बृजभूषण को अंतरिम जमानत देते हुए मामले की अगली सुनवाई 20 जुलाई को निर्धारित की थी। आज सुबह बृजभूषण सिंह मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचे और काफी देर वहां रुकने के बाद संसंद के लिए रवाना हुए। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद शाम 4 बजे तक के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मार्च 12, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 12, 2026

Strait of Hormuz

मार्च 12, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 12, 2026

IPL 2026

मार्च 12, 2026

Amroha Viral Video

मार्च 12, 2026