---Advertisement---

Bihar News: गुड न्यूज! बिहार में बनेगा एक और नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट, छपरा, गोपलागंज समेत इन जिलों को होगा जबरदस्त फायदा; पढ़े पूरी रिपोर्ट

Bihar News: बिहार में जल्द ही एक नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने जा रहा है, जिससे आसपास के लोगों को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 27, 2025 4:27 अपराह्न

Bihar News
Follow Us
---Advertisement---

Bihar News: बिहार में जल्द ही एक नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने जा रहा है, माना जा रहा है कि इससे बड़ी संख्या में लोगों को फायदा होने की उम्मीद है। इसके अलावा पटना एयरपोर्ट का दवाब तो कम होगा ही, साथ ही छपरा, गोपालगंज समेत कई जिलों को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक 29 मई को इस एयरपोर्ट का शिलान्यास किया जाएगा। केंद्र और बिहार सरकार मिलकर बिहार का कायाकल्प करने में लगी हुई है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

बिहार में बनेगा नया इंटरनेशल एयरपोर्ट – Bihar News

दरअसल 29 मई को बिहार के बिहटा में स्थित नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास किया जाएगा। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पीएम मोदी इस बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास कर सकते है। वहीं नए एयरपोर्ट की जानकारी खुद एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अपने एक्स हैंडल का माध्यम से दी। उन्होंने लिखा कि

“भारत का बिहार राज्य, जहां हस्तशिल्प की परंपरा, समृद्ध पर्यटन और कृषि उद्योग की नींव है, अब विमानन क्षेत्र में भी नए आयाम स्थापित करने को अग्रसर है। पटना एवं बिहटा जैसे बहुप्रतीक्षित हवाईअड्डा परियोजनाओं पर 2600 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश के साथ प्रदेश में आर्थिक प्रगति और विकास के अनंत नए द्वार खोलने जा रहा है”।

छपरा, गोपलागंज समेत कई जिलों को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद

बता दें कि बिहटा में नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने जा रहा है। जिससे छपरा, गोपालगंज, भोजपुर समेत कई जिलों को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है। मालूम हो कि अभी ज्यादातर बिहार के लोग फ्लाइट पकड़ने के लिए पटना एयरपोर्ट पहुंचते है, वहीं इंटरनेशल फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट का रूख करते है, लेकिन इस बिहटा एयरपोर्ट बनने के बाद पैसेंजर यहीं से फ्लाइट पकड़ सकेंगे। साथ छपरा, गोपालगंज, भोजपुर समेत कई जिलों की हुलिया पूरी तरह से बदलने की उम्मीद है, इसके अलावा रोजगार में भी जबरदस्त बढ़ोतरी की उम्मीद है(Bihar News)।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

PM Modi

अप्रैल 16, 2026

कल का मौसम 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Heatwave Alert 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026