---Advertisement---

Budget 2024: मोदी सरकार बजट में कर सकती है बड़ा ऐलान, आयुष्मान भारत के लाभार्थियों को मिलेगी सुविधा; जानें पूरी डिटेल

Budget 2024: मोदी सरकार बजट में कर सकती है बड़ा ऐलान, आयुष्मान भारत के लाभार्थियों को मिलेगी सुविधा

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 13, 2024 4:34 अपराह्न

Budget 2024
Follow Us
---Advertisement---

Budget 2024: सरकार चुनाव से पहले बजट में आम लोगों को बड़ा तोहफा दे सकती है। 1 फरवरी को अंतिरम बजट पेश किया जाएगा। आपको बताते चले कि इसी साल लोकसभा के चुनाव भी होने है। जिसको देखते हुए सरकार आम लोगों को बड़ी राहत दे सकती है। सूत्रों के मुताबिक सरकार आयुष्मान भारत के तहत मिलने वाले हेल्थ इंश्योरेंस कवरेज को बढ़ा सकती है। अभी सरकारी अस्पतालों में इलाज या भर्ती के लिए प्रति परिवार सालाना 5 लाख रूपये का हेल्थ इंश्योरेंस कवरेज प्रदान करती है।

अंतिरम बजट में हो सकता है ऐलान

गौरतलब है कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह आखिरी बजट होगा। वहीं 1 फरवरी को पेश होने वाले अंतरिम बजट के दौरान सरकार मौजूदा बीमा कवर को 50 प्रतिशत तक बढ़ा सकती है। सरकार को ऐसा सुझाव बजट में दिया गया है। अगर सरकार 50 फीसदी मौजूदा बीमा कवर को बढ़ाती है तो यह कवर बढ़कर 7.5 लाख रूपये सालाना हो जाएगा।

क्या है आयुष्मान भारत योजना

आयुष्मान भारत सरकार की एक प्रमुख योजना में से एक है। आयुष्मान भारत के अंतर्गत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना या PM-JAY है, जो दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थय योजना में से एक है। आपको बता दें कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस योजना के तहत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के परिवारों को लाभ दिया जाता है। साथ ही भिखारियों और भिक्षा पर जीवित रहने वाले लोगों को 16 से 59 वर्ष की आयु वाले परिवारों के लिए उपलब्ध है। अब तक 25.21 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके है। वहीं जल्द ही यह आकड़ा 30 करोड़ से अधिक होने की उम्मीद है। इस योजना के तहत 5.68 करोड़ से अधिक अस्पताल रजिस्टर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026