---Advertisement---

C R Kesavan Join BJP: दक्षिण में कांग्रेस को तीसरा झटका, पहले गवर्नर जनरल राजगोपालाचारी के परपोते ने ‘हाथ’ छोड़ थामा बीजेपी का दामन

आज शनिवार 8 अप्रैल को एक और दूसरा बड़ा झटका दिया। जब बीजेपी ने दक्षिण भारत से देश के पहले गवर्नर जनरल सी राजगोपालाचारी के परपोते सी आर केशवन को पार्टी में शामिल कर लिया।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: अप्रैल 8, 2023 3:54 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

C R Kesavan Join BJP:आज शनिवार 8 अप्रैल को एक और दूसरा बड़ा झटका दिया। जब बीजेपी ने दक्षिण भारत से देश के पहले गवर्नर जनरल सी राजगोपालाचारी के परपोते सी आर केशवन को पार्टी में शामिल कर लिया। केशवन के बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने के मौके पर पूर्व जनरल वीके सिंह, अनिल बलूनी तथा प्रेम शुक्ला मौजूद थे। इससे पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता अनिल एंटनी को बीजेपी में शामिल करने के बाद पार्टी ने कांग्रेस को केरल में बड़ा नुकसान पहुंचाया था। बता दें कल शुक्रवार को ही अविभाजित आंध्र प्रदेश के अंतिम सीएम कृष्ण कुमार रेड्डी बीजेपी में शामिल हुए हैं।

जानें बीजेपी ज्वाइन करने पर क्या कहा

कांग्रेस छोड़कर आए सी आर केशवन ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने के मौके पर कहा कि पीएम मोदी की जनकेंद्रित नीतियां, भ्रष्टाचार मुक्त शासन और सुधार आधारित समावेशी विकास एजेंडा ने भारत को एक नाजुक अर्थव्यवस्था से दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में बदल दिया है।  इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी के विजन की उसी दिशा में चलूंगा जिसमें 2047 तक भारत विश्वगुरू बन जाए। इस लक्ष्य की यात्रा में मेरा वही योगदान रहेगा, जो रामसेतु बनाने में एक गिलहरी ने दिया था।

इसे भी पढ़ेंः Karnataka Election 2023: BJP टिकट बंटवारे पर नहीं हो सका फैसला, संसदीय बोर्ड की बैठक आज

केशवन ने अपने इस्तीफे में क्या कहा

बता दें 2 दिन पहले ही गुरुवार को केशवन ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा सोंपते  हुए केशवन में लिखा कि ‘मैं पार्टी में पिछले 22 सालों से था। लेकिन समय के साथ मुझे महसूस हुआ कि कांग्रेस के मूल्यों में बदलाव हुए हैं। वे बदल गए हैं। मैं कांग्रेस में चल रही राजनीति में सहज महसूस नहीं कर रहा था। ऐसे में पार्टी को छोड़ना ही सही था, जो मैंने आज कर दिया। केशवन ने कहा कि जब द्रौपदी मुर्मू जी के राष्ट्रपति नाम का एलान किया गया था,तब एक वरिष्ठ कमेटी सदस्य ने कहा था कि वह एक दुष्ट दर्शन का प्रतिनिधित्व करती हैं।

इसे भी पढ़ेंःमहिलाओं के पहनावे पर बीजेपी नेता Kailash Vijayvargiya का विवादित बयान, बोले-‘शूर्पणखा की

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Ahmedabad plane Crash

फ़रवरी 12, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 12, 2026

Delhi Tantrik Murders

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026