---Advertisement---

CGHS Cardholder: खुशखबरी! CGHS कार्डधारक देश के 80 शहरों में मुफ्त इलाज करा सकते हैं, यहां देखें लिस्ट

GHS Cardholder: खुशखबरी! CGHS कार्डधारक देश के 80 शहरों में मुफ्त इलाज करा सकते हैं

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 13, 2024 9:54 अपराह्न

CGHS Cardholder
Follow Us
---Advertisement---


CGHS Cardholder: केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना(CGHS) केंद्र सरकार के मौजूदा और पूर्व कर्मचारियों यानी पेंशनर्स के लिए उपलब्ध है। अकसर सरकारी कर्मचारियों के मन में यह सवाल रहता है कि कौन इन सर्विस का फायदा उठा सकता है। CGHS योजना के लिए कौन पात्र है। CGHS योजना के तहत कौन इस सर्विस का लाभ ले सकता है। CGHS योजना का फायदा किन शहरों में मिलेगा। यहां पर सभी सवालों के जवाब दिए गए है।

सीजीएचएस का लाभ कौन उठा सकता है

CGHS के अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना के तहत चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए केंद्र सरकार के कर्मचारियों की पात्रता निर्धारित करने के लिए कई नियम हैं। आपको बता दें कि किसी भी अधिसूचित शहर में रहने वाले केंद्र सरकार के कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य आदि इस योजना का लाभ उठा सकते है।

किन शहरों में आप CGHS का लाभ उठा सकते है

CGHS की सेवा 80 शहरों में उपलब्ध है। इन शहरों में रहने वाले सीजीएचएस लाभार्थी इस योजना का लाभ उठा सकता है। यह है उन 80 शहरों के नाम
आगरा, अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, अजमेर, अलीगढ़, इलाहाबाद (प्रयागराज), अम्बाला, अमृतसर, बागपत, बेंगलुरु, बरेली, बरहामपुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, छत्रपति, संभाजीनगर, चेन्नई, छपरा, कोयंबटूर, कटक, दरभंगा, धनबाद, देहरादून, दिल्ली और एनसीआर: (दिल्ली, फरीदाबाद, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, गुड़गांव, इंदिरापुरम, साहिबाबाद), डिब्रूगढ़, गांधीनगर, गंगटोक, गया, गोरखपुर, गुवाहाटी, गुंटूर, ग्वालियर, हैदराबाद, इंफाल, इंदौर, जबलपुर, जयपुर, जालंधर, जम्मू, जोधपुर, कन्नूर, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, कोच्चि, कोटा, कोझिकोड, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, मुंबई, मुजफ्फरपुर, मैसूरु, नागपुर, नासिक, नेल्लोर, पणजी, पटना, पंचकुला, पुडुचेरी, पुणे, रायपुर, रांची, राजमुंदरी, सहारनुपर, शिलांग, शिमला, सिलचर, सिलीगुड़ी, सोनीपत, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, तिरुचिरापल्ली, (त्रिची) तिरुनेलवेली, वडोदरा, वाराणसी (बनारस), विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम

सीजीएचएस कार्डधारक किसी भी एम्स में मुफ्त इलाज करा सकते है

सीजीएचएस पेंशनभोगी और अन्य लाभार्थी जो कैशलेस उपचार के हकदार हैं जैसे कि पूर्व सांसद, पूर्व राज्यपाल, भारत के सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश, उच्च न्यायालयों के पूर्व न्यायाधीश, स्वतंत्रता सेनानी आदि। जिनके पास वैध सीजीएचएस कार्ड है, वे एम्स में कैशलेस इलाज का लाभ उठा सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026