---Advertisement---

Opposition Meeting: विपक्ष की बैठक से पहले ही घमासान, AAP का कांग्रेस को अल्टीमेटम, बहिष्कार करने की दी चेतावनी

Opposition Meeting: पटना में कल विपक्ष नेताओं की बैठक बुलाई है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बैठक में केंद्र के अध्यादेश का मुद्दा भी उठेगा।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 22, 2023 4:42 अपराह्न | Updated: जून 22, 2023 6:11 अपराह्न

Arvind-Kejriwal
Follow Us
---Advertisement---

Opposition Meeting: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्ष को एकजुट करने के मकसद से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल (23 जून, शुक्रवार) पटना में विपक्ष नेताओं की बैठक बुलाई है। इस बैठक में विपक्ष दलों के सभी नेताओं को बुलाया गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बैठक में दिल्ली पर केंद्र के अध्यादेश का मुद्दा भी उठेगा। बाकायदा इस पर चर्चा होगी। जिसके संकेत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहले भी दे चुके हैं। लेकिन, बैठक से पहले ही घमासान शुरू हो गया है। AAP ने कांग्रेस को अल्टीमेटम दिया है कि अगर वो उनका साथ नहीं देती है, तो AAP बैठक का बहिष्कार करेगी।

क्या बैठक से वॉकआउट करेंगे केजरीवाल ?

सूत्रों की मानें तो कल होने वाली बैठक में CM केजरीवाल खुद इस मुद्दे को उठाएंगे। अगर उन्हें अध्यादेश के विरोध में समर्थन मिलता है तो ठीक है, नहीं तो वे बैठक से वॉकआउट भी कर सकते हैं। दरअसल, केंद्र के अध्यादेश के विरोध में CM केजरीवाल अब तक हजारों किलोमीटर का सफर कर चुके हैं। पूरे देश में घूमकर उन्होंने अब तक विपक्ष के कई नेताओं से मुलाकात की है। जिसमें उन्हें समर्थन भी मिला है। लेकिन, कांग्रेस पार्टी ने अभी तक इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की है। जिस वजह से CM केजरीवाल कांग्रेस से खासे नाराज दिख रहे हैं।

ये भी पढ़ें: सुरक्षा व्यवस्था पर LG और AAP में जंग जारी, CM Kejriwal बोले- जहां थानों में पुलिस नहीं, वहां कैसे सुरक्षित रहेंगे लोग

कांग्रेस ने क्या कहा ?

कांग्रेस पार्टी के सूत्रों का कहना है कि पार्टी किसी के दबाव में नहीं आएगी। पटना में होने वाली बैठक 2024 लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर बुलाई गई है। बैठक में निर्धारित एजेंडे पर ही बात होगी। दरअसल, दिल्ली में ट्रांसफर-पोस्टिंग विवाद को लेकर कांग्रेस पहले ही साफ कर चुकी है कि जब केंद्र सरकार अध्यादेश वाला बिल संसद में लाएगी, उसके बाद ही इस पर रणनीति बनाई जाएगी। हालांकि, पार्टी सूत्रों का संकेत साफ है कि कांग्रेस अध्यादेश का विरोध जरूर करेगी।

क्या चाहते हैं अरविंद केजरीवाल ?

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल चाहते हैं अध्यादेश के विरोध में कांग्रेस उनका समर्थन करे। लेकिन, कांग्रेस ने अभी तक इस मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट की है। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो पंजाब और दिल्ली के स्थानीय नेता इस पक्ष में नहीं हैं। जिसके चलते कांग्रेस नेतृत्व को काफी मुश्किलें पेश आ रही है। पार्टी नेताओं की नाराजगी के चलते कांग्रेस नेतृत्व खुलकर AAP का समर्थन नहीं कर रहा है।

ये भी पढ़ें: बाइडेन की डिनर पार्टी में पहुंचे PM Modi, फर्स्ट लेडी को दिया ग्रीन डायमंड का प्रजेंट, अमेरिकी राष्ट्रपति को गिफ्ट की ये चीजें

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 1, 2026