---Advertisement---

CNG Price Hike: पेट्रोल-डीजल के बाद सीएनजी के दामों में बड़ा उलटफेर, ऑटो-टैक्सी चालकों की बढ़ी चिंता, जानें सबकुछ

CNG Price Hike: मीडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर दुनिया का कई देशों में देखने को मिल रहा है, जिसमे भारत भी शामिल है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 26, 2026 11:09 पूर्वाह्न

CNG Price Hike
Follow Us
---Advertisement---

CNG Price Hike: मीडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर दुनिया के कई देशों में देखने को मिल रहा है, जिसमे भारत भी शामिल है। बता दें कि बीते दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की कई गई थी, जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम 100 रूपये के पार पहुंच चुका है। इसके अलावा आज सुबह मीडिल क्लास को एक और तगड़ा झटका लगा।

दरअसल सीएनजी के दामों में 2 रूपये की बढ़ोतरी की गई है। मालूम हो कि दिल्ली-एनसीआर में बड़ी संख्या में ऑटो -टैक्सी ड्राइवर सीएनजी का ही इस्तेमाल करते है। इसके अलावा भी बड़ी संख्या में लोग सीएनजी का इस्तेमाल करते है। दाम बढ़ने से अन्य चीजों पर भी दवाब बढ़ेगा।

सीएनजी के दामों में हुआ बड़ा उलटफेर

बता दें कि आज सुबह मीडिल क्लास के लोगों को तगड़ा झटका लगा। दरअसल बीते दिन तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में 2 रूपये से अधिक की बढ़ोतरी की थी। वहीं आज सीएनजी के दाम 2 रूपये प्रतिकिलो बढ़ गए है। गौरतलब है कि तेल और सीएनजी के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने मीडिल क्लास की चिंता बढ़ा दी है।

गौरतलब है कि तेल और सीएनजी के दाम बढ़ने से आम आदमी के सीधा जेब पर पड़ने वाला है। यानि आने वाले दिनों खाने पीने की चीज से लेकर ऑटो, टैक्सी और कैब का किराया बढ़ने वाला है।

बताते चले की दिल्ली में अब सीएनजी के दाम 83.09 रूपये प्रतिकिलो पहुंच गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि 15 मई के बाद यह चौथी बार है जब सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी हुई थी।

सीएनजी के दाम बढ़ने से ऑटो टैक्सी चालक हुए आगबबूला

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक टैक्सी चालकों ने किराए में वृद्धि न होने पर निराशा व्यक्त की, जिससे चालकों की आय पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि “सीएनजी की कीमतें कम होनी चाहिए। देश में भुखमरी फैली हुई है। उन्होंने पेट्रोल की कीमतें बढ़ा दी हैं, सीएनजी की कीमतें भी बढ़ा दी हैं, लेकिन परिवहन का किराया वही है। किराया क्यों नहीं बढ़ाते? एक ड्राइवर 12 लाख रुपये की गाड़ी चला रहा है और यात्री सिर्फ 150 रुपये दे रहा है। ये सब क्या हो रहा है?

सीएनजी की कीमतें इतनी क्यों बढ़ रही हैं? कीमतें पहले जैसी ही रहनी चाहिए थीं। अगर वे पेट्रोल की कीमतें बढ़ा रहे हैं, तो कम से कम किराया तो बढ़ा दें। जनता परेशान है। लोगों के पास कोई काम नहीं है। इससे ज्यादा और क्या हो सकता है?” एक अन्य टैक्सी ड्राइवर ने कहा कि  “सीएनजी की कीमत 2 रुपये बढ़ गई है, और इससे हमें बहुत फर्क पड़ रहा है। कृपया सीएनजी की दरें थोड़ी कम करें।”

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026