---Advertisement---

सावधान! GYM में जाते हैं तो इन बातों का रखें ख्याल, Workout करते समय Treadmill में दौड़ा करंट, इंजीनियर की हुई दर्दनाक मौत 

Delhi News: आज के ज़माने में अपनी सेहत को लेकर हर कोई इंसान चिंतित है। और रहे भी क्यों न क्योंकि अच्छा स्वास्थ्य ही जीवन में लोगों को नई ऊंचाइयों पर ले जाता है। ऐसा माना जाता है, कि एक अच्छा स्वास्थ्य वाला देश ही नए-नए कीर्तिमान स्थापित करता है। हम ये सब बातें आपको ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: जुलाई 20, 2023 3:47 अपराह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: आज के ज़माने में अपनी सेहत को लेकर हर कोई इंसान चिंतित है। और रहे भी क्यों न क्योंकि अच्छा स्वास्थ्य ही जीवन में लोगों को नई ऊंचाइयों पर ले जाता है। ऐसा माना जाता है, कि एक अच्छा स्वास्थ्य वाला देश ही नए-नए कीर्तिमान स्थापित करता है। हम ये सब बातें आपको इसलिए बता रहे है, क्योंकि आज के युवा घंटों जाकर जिम (GYM) में Workout करते है। ऐसे में वह जल्दबाजी के चक्कर  सावधानियां नहीं बरतते। जिसका परिणाम उनको जान गवा कर देनी पड़ती है। दरअसल नई दिल्ली के रोहिणी से एक ऐसी घटना निकल कर सामने आ रही है, जिसकी आप कल्पना नहीं कर सकते। यहां एक नौजवान की जिम (GYM) में Workout करते समय बिजली की चपेट में आ गया और उसकी जान चली गई। फिलहाल मामले की छानबीन पुलिस कर रही है, वहीं जिम (GYM) के मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 

नौजवान इंजीनियर के साथ क्या हुआ था ?

जानकारी के मुताबिक सारा मामला दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 19 है। बताया जा रहा है यहां पर रहने वाला सक्षम नाम का लड़का हर रोज सुबह 7 बज़े के आसपास’जिप्लेक्स फिटनेस जोन’ में एक्सरसाइज के लिए जाया करता था। ऐसे में जब मंगलवार को वह अपने GYM में गया तो वह Workout करने के लिए Treadmill पर चढ़ता है, इतने में किसी कारण की वजह से पुरे Treadmill में करंट दौड़ गई। जिसकी वजह से वह हॉस्पिटल ले जाते समय मारा गया। फ़िलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। और मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने इस दौरान बताया कि हमने GYM के मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बात दें कि सक्षम नाम का लड़का बीटेक की पढ़ाई के साथ-साथ गुरुग्राम की किसी ऑफिस में काम भी करता था। 

 GYM में जाते हैं तो इन बातों का रखें ध्यान 

अगर आप GYM में Workout करने के लिए नियमित रूप से जाते हैं, तो यह बहुत अच्छी बात है। सबको फिट और स्वस्थ रहना भी चाहिए, लेकिन GYM में Workout करते समय आपको मूलभूत बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे कि बिजली संभावित इलाकों में न जाए, अकेले कभी-भी भारी वजन न उठाए, GYM में लगे पानी की सुविधा का भली भांति परीक्षण कर लें। हाइजीन का हमेशा ख्याल रखना चाहिए इत्यादि।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026