---Advertisement---

पालम अग्निकांड के बाद सौरभ भारद्वाज से धक्कामुक्की! बिफरे Anurag Dhanda ने फुटेज साझा कर विधायक पर साधा निशाना

आप नेता Anurag Dhanda ने पालम अग्निकांड घटनास्थल पर कथित रूप से सौरभ भारद्वाज संग हुई बदसलूकी को लेकर कुलदीप सोलंकी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अनुराग ढ़ांडा ने बीजेपी विधायक का जिक्र कर सरकार को भी कटघरे में खड़ा किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 20, 2026 4:50 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: राजधानी में आम आदमी पार्टी का पूरा कैडर बीजेपी विधायक कुलदीप सोलंकी पर हमलावर है। दरअसल, पालम अग्निकांड के बाद आप विधायक सौरभ भारद्वाज घटनास्थल पर पहुंचे थे। यहां बीजेपी विधायक समर्थकों ने कथित रूप से उनके साथ धक्कामुक्की की। अनुराग ढ़ांडा ने इस प्रकरण को लेकर दिल्ली की सत्तारुढ़ दल को निशाने पर लिया है।

आप नेता ने मुखरता से सवाल उठाते हुए घटनास्थल से जुड़ा फुटेज साझा किया है। अनुराग ढ़ांडा का साफ तौर पर आरोप है कि बीजेपी विधायक कुलदीप सोलंकी और उनके समर्थकों ने सौरभ भारद्वाज के साथ बदसलूकी की। इसको लेकर उन्होंने दिल्ली सरकार को भी मुखरता के साथ निशाने पर लिया है।

फुटेज साझा कर Anurag Dhanda ने बीजेपी विधायक पर उठाए सवाल!

आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने मुखरता के साथ बीजेपी विधायक कुलदीप सोलंकी पर निशाने पर लिया। उन्होंने बीते कल पालम अग्निकांड घटनास्थल पर कथित रूप से आप विधायक सौरभ भारद्वाज संग हुई बदसलूकी का जिक्र किया है।

अनुराग ढ़ांडा के आधिकारिक एक्स हैंडल से लिखा गया है कि “पालम में एक परिवार के 9 लोग बीजेपी सरकार की लापरवाही से जल कर मर गए। और कल बीजेपी के विधायक कुलदीप सोलंकी और उनके गुंडों ने शोक सभा में आकर ये सब किया। विडियो में बीजेपी विधायक गालियाँ देता दिख रहा है और उसके साथी कुर्सियाँ फेंक रहे हैं।”

उन्होंने सवालिया अंदाज में पूछा है कि “क्या हमारे परिवार के लोगों की मौत पर शोक भी नहीं मनाने देंगे बीजेपी वाले? इतना राक्षसी व्यवहार?” अनुराग ढ़ांडा की ये तल्ख प्रतिक्रिया खूब सुर्खियों में है।

पालम अग्निकांड पर भी मुखर हुए थे आप नेता!

राजधानी के पालम इलाके में बुधवार की सुबह हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की जलकर मौत हो गई। इस घटना पर भी अनुराग ढ़ांडा ने मुखरता से सवाल उठाते हुए सरकारी इंतजामों को नाकाफी बताया था।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट साझा करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने लिखा था कि “दिल्ली सरकार 30 फुट या उससे कम चौड़ी सड़क पर रहने वाले लोगों की जान नहीं बचा पाएगी। यानि 90 प्रतिशत दिल्ली के लोग अपना अपना देख लें, दिल्ली सरकार के भरोसे न रहें।” उनकी ये प्रतिक्रिया भी खूब सुर्खियों में रही थी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जुलाई 14, 2026

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026