---Advertisement---

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फॉरेन टूर कराएगी दिल्ली सरकार, जानें क्यों CM Kejriwal ने किया ये बड़ा ऐलान

CM Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सरकार अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फॉरेन टूर कराएगी।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 21, 2023 5:45 अपराह्न

CM Arvind Kejriwal
Follow Us
---Advertisement---

CM Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सरकार अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फॉरेन टूर कराएगी। उन्होंने शुक्रवार (21 जुलाई) को त्यागराज स्टेडियम में आंगनबाड़ी केंद्रों के एक कार्यक्रम के दौरान इस बात की घोषणा की।

इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए शैक्षिक किट (खेल पिटारा) का अनावरण भी किया। ये किट शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT) द्वारा तैयार की गई है। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किट की जानकारी दी गई। स्टेडियम में हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थीं।

‘दिल्ली के आंगनबाड़ी केंद्रों को देखने आएंगे लोग’

इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए CM केजरीवाल ने कहा कि सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बेहतर प्रशिक्षण देने का फैसला लिया है। जिसके लिए अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विदेश के संस्थानों में भेजा जाएगा।

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के विकास से जुड़े कार्यों पर ही फोकस करना होगा। इसके अलावा उनसे कोई काम नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही दिल्ली के स्कूलों को तरह लोग यहां के आंगनबाड़ी केंद्रों को देखने भी आएंगे।

11 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों को दी जाएंगी किट

वहीं, दिल्ली की शिक्ष मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली के आंगनबाड़ी केंद्रों में पहले के मुकाबले काफी सुधार हुआ है। ये देश का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि एक छोटे बच्चे का पहला गुरू उसकी मां होती है, फिर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के करीब 11 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों को ये किट दी जाएगी। फिलहाल, 7,500 आंगनबाड़ी केंद्रों को ये किट मिल चुकी है। बचे हुए अन्य केंद्रों तक जल्द ये किट पहुंचा दी जाएंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Ahmedabad plane Crash

फ़रवरी 12, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 12, 2026

Delhi Tantrik Murders

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026