---Advertisement---

Delhi CM-LG Tussle: कानून व्यवस्था को लेकर दिल्ली CM-LG में ट्विटर वार, जानें क्या हुआ

Delhi CM-LG Tussle: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बुधवार को दिल्ली के एमसीडी के मेयर का चुनाव संपन्न हो गया। जिसमें आप के ही मेयर और डिप्टी मेयर चुन लिए गए लेकिन इन सारी जद्दोजहद के पीछे भी दिल्ली के CM-LG के बीच चली आ रही अधिकारों की जंग थी। जो इस विषय को भी ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: फ़रवरी 23, 2023 2:51 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Delhi CM-LG Tussle: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बुधवार को दिल्ली के एमसीडी के मेयर का चुनाव संपन्न हो गया। जिसमें आप के ही मेयर और डिप्टी मेयर चुन लिए गए लेकिन इन सारी जद्दोजहद के पीछे भी दिल्ली के CM-LG के बीच चली आ रही अधिकारों की जंग थी। जो इस विषय को भी सुप्रीम कोर्ट तक ले गई। इसी बीच एमसीडी मेयर- डिप्टी मेयर चुनाव में कल की जीत के बीच भी दिल्ली CM-LG में कानून व्यवस्था को लेकर ट्विटर पर वार- पलटवार हो गया।

जानें क्या है नया मामला

आपको बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर एक रिपोर्ट आई थी। जिसको लेकर दिल्ली के उप राज्यपाल बिनय कुमार सक्सेना ने इस संबंध में पुलिस अधिकारियों की एक मीटिंग भी बुलाई थी और अधिकारियों पर नाराजगी भी जताई थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर  सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक टवीट कर एलजी पर तंज कसते हुए लिखा था कि “दिल्ली में पिछले एक साल में कानून व्यवस्था बहुत ज्यादा खराब हो गई है। ये जानकर अच्छा लगा कि LG साहिब ने आखिरकार कानून व्यवस्था पर मीटिंग ली। LG साहिब को कानून व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए और ऐसी मीटिंग जल्दी जल्दी करनी चाहिए।”

ये भी पढ़ें: MCD सदन में AAP और BJP पार्षदों के बीच जमकर हई हाथापाई, मेयर बोलीं- मुझ पर हमले की कोशिश

उपराज्यपाल ने दिया था जबाव

सीएम अरविंद केजरीवाल के इस ट्वीट का संज्ञान लेते हुए दिल्ली LG सक्सेना ने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए ट्वीट कर ही जबाव लिखा कि “मुख्यमंत्री जी को जानकर खुशी होगी कि हर सप्ताह पुलिस आयुक्त/विशेष आयुक्तों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा करता हूं। चुनौतियों के बाबजूद दिल्ली पुलिस सराहनीय कार्य कर रही है। पुलिस की यथोचित प्रशंसा व निंदा मेरी समावेशी-निरपेक्ष कार्यशैली का हिस्सा है।

आशा है आप भी सीखेंगे।”

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर फिर कसा तंज

सीएम केजरीवाल ने एलजी सक्सेना के ट्विटर पर दिए गए जबाव में फिर से ट्वीट कर एक और जबाव लिखा कि “मुझे आश्चर्य है कि आप दिल्ली की कानून व्यवस्था से संतुष्ट हैं। पिछले 1वर्ष में कानून व्यवस्था बहुत खराब हो गई है। लोग बहुत असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। इसका मतलब जो भी किया जा रहा है,वो पर्याप्त नहीं है।

रोज दिल्ली वालों के काम रोकने, राजनीति करने की बजाय इस पर ध्यान दीजिए”    

ये भी पढ़ें: रायपुर कांग्रेस अधिवेशन में शामिल होने जा रहे Pawan Khera को पुलिस ने फ्लाइट से उतारा,एयरपोर्ट पर जबरदस्त प्रदर्शन

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

Neha Bora

अक्टूबर 13, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

Shashi Tharoor

अक्टूबर 12, 2026

Gyanesh Kumar

अक्टूबर 12, 2026